फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zara Hatke Zara Bachke star Vicky Kaushal and Sara Ali Khan recreate Phir Aur Kya Chahiye song watch video

Vicky-Sara: विक्की-सारा ने 'फिर और क्या चाहिए' गाने को किया रीक्रिएट, फैंस बोले- हिट होने वाली है फिल्म

Wed, 17 May 2023 01:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 17 May 2023 01:41 PM IST
सार

फिल्म का ट्रेलर आ चुका है और फैंस के बीच काफी वायरल भी हो रहा है। अब फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो चुका है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन
Zara Hatke Zara Bachke star Vicky Kaushal and Sara Ali Khan recreate Phir Aur Kya Chahiye song watch video
विक्की और सारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में विक्की के साथ सारा अली खान भी उनके साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है और फैंस के बीच काफी वायरल भी हो रहा है। अब फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो चुका है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन

‘फिर और क्या चाहिए’ गाने को किया रीक्रिएट
विक्की के जन्मदिन पर मेकर्स ने फैंस को  रिटर्न गिफ्ट देने का फैसला किया और फिल्म का पहला गाना फिर और क्या चाहिए रिलीज किया था, जो एक रोमांटिक नंबर है। गाना रिलीज होते ही यह फैंस के बीच तेजी से वायरल होने लगा। अब हाल ही में, अभिनेता ने सारा के साथ एक और रील साझा की और फैंस को उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री की भी झलक दी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया वीडियो
विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना और सारा अली खान का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने ‘जरा हटके जरा बचके’ के पहले गाने को रीक्रिएट किया। वीडियो में हम विक्की को ऑल-डेनिम लुक में देख सकते हैं। उन्होंने व्हाइट टी के ऊपर रिप्ड डेनिम जैकेट पहनी हुई है, जिसे उन्होंने ब्लू डेनिम के ऊपर पेयर किया है। वीडियो की शुरुआत उनके कुर्सी पर बैठने से होती है। वह फिर उठते हैं और सारा की ओर जाते हैं। उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस के दिलों को पिघला रही है।

Samantha: सामंथा रुथ प्रभु ने किया अपनी नई लव स्टोरी का खुलासा, 'सिटाडेल' के साथ जुड़ा है कनेक्शन

विज्ञापन

फैंस ने वीडियो पर लुटाया प्यार 
विक्की की इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म तो सुपरहिट होने वाली है। पक्की बात है।’ दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘दोनों की जोड़ी बेहद शानदार लग रही है, यह अब तक की बेस्ट जोड़ी होने वाली है।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘गाना तो बहुत प्यारा है, उम्मीद है कि फिल्म भी उतनी ही बेहतरीन होगी।’ बता दें कि यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित है और दो जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने कान डेब्यू के लिए इस वजह से पहना था लहंगा, बोलीं- मुझे भारतीय होने पर गर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed