HIT 2: यूट्यूब ने हटाया अदिवि शेष की 'हिट 2' का टीजर! एक्टर बोले- मुझे इसकी पूरी उम्मीद थी
हाल ही में 'हिट 2' का टीजर जारी किया गया। रिलीज के बाद से ही यह ट्रेंडिंग लिस्ट में है, लेकिन हाल ही में यूट्यूब ने इसे हटा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता अदिवि शेष इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हिट 2' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 2 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी किया गया, जो काफी पसंद किया गया। दिलचस्प बात यह है कि रिलीज के बाद से ही अदिवि शेष की इस फिल्म का टीजर खूब ट्रेंड कर रहा था, मगर इसके बाद भी यूट्यूब ने इसे ट्रेंडिंग लिस्ट से हटा दिया है। इस बारे में एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की है। आखिर ऐसा क्या हुआ जो यूट्यूब ने 'हिट 2' का टीजर रिमूव कर दिया, आइए जानते हैं।
Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2' में दीपिका पादुकोण निभाएंगी रणबीर की मां का किरदार! सामने आया वीडियो
एक्टर ने बताई वजह
बता दें कि यह फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरपूर है। फिल्म में अदिवि शेष पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगे और वह एक मर्डर केस केस की उलझी गुत्थी को सुलझाते नजर आएंगे। बता दें कि टीजर के आखिर में एक भीषण मौत को दिखाया गया है। इसी के चलते यूट्यूब को टीजर रिमूव करना पड़ा है। दरअसल, यूट्यूब ने टीजर को आयु प्रतिबंधित केटेगरी में डाल दिया है। अदिवि शेष ने बाकायदा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है और टीजर के यूट्यूब से रिमूव किए जाने की वजह भी स्पष्ट की है।
Phone Bhoot Box Office Collection: बजट निकालने में भी नाकामयाब हो रही 'फोन भूत', छठे दिन सिर्फ इतना कलेक्शन
18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग देख सकेंगे
अदिवि शेष ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि टीजर टॉप पर ट्रेंड कर रहा था, लेकिन फिलहाल इसे ट्रेंडिंग लिस्ट से हटा दिया गया है। अब दर्शकों को इसे देखने के लिए बाकायदा पहले साइन इन करना होगा और यह साबित करना होगा कि वह 18 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। इसके बाद वह टीजर देख सकेंगे। अदिवि शेष ने यह भी कहा है कि उन्हें ऐसा होने की उम्मीद थी। उन्होंने कहा, 'जब मेरे निर्देशक शैलेश कोलानू ने यह टीजर मुझे दिखाया तो मुझे इस दिन की उम्मीद थी।' इसके साथ ही अदिवि ने इस फिल्म के नए गाने के रिलीज होने की जानकारी भी फैंस से साझा की है। फिल्म का 'उरिके उरिके' गाना कल रिलीज हो रहा है।
View this post on Instagram
मेजर के बाद दूसरी फिल्म!
आपको बता दें कि 'मेजर' के बाद इस साल अदिवि शेष की यह दूसरी रिलीज है। गौरतलब है कि 'हिट 2' दरअसल 'हिट द फर्स्ट केस' की फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म का निर्देशन भी भी शैलेश कोलानू ने किया था। देखना दिलचस्प होगा कि 'हिट 2' दर्शकों पर क्या जादू करती है।
Kartik Aryan: ‘भूल भुलैया 2’ के बाद क्यों नहीं घोषित हुई कार्तिक की नई फिल्म, इन किस्सों में छुपी पूरी कहानी