{"_id":"5c3f4283bdec2273a74cefa8","slug":"you-have-to-wait-for-salman-khan-bharat-movies-teaser","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान की फिल्म 'भारत' के टीजर के लिए करना होगा और इंतजार, यहां देखे तारीख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की फिल्म 'भारत' के टीजर के लिए करना होगा और इंतजार, यहां देखे तारीख
Wed, 16 Jan 2019 08:11 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 16 Jan 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की फिल्म 'भारत' की घोषणा होते ही, उनके प्रशंसक टीजर के आने का इंतेजार कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ने सेट से कई फोटो भेजी है, जो उनके प्रशंसकों के दिल के धड़कन को बढ़ा रहा है। फोटो में सलमान और कटरीना कैफ रोमांस करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे फोटो से लगता है कि सलमान एक्शन सीन शूट कर रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, अली अब्बास ने कहा था कि फिल्म का टीजर सलमान के जन्मदिन पर रिलीज होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म का प्रोमोशनल वीडियो आया चुका है, जिसमें सलमान कह रहे हैं, 'कुछ रिश्ते जमीन से होते हैं, कुछ खून से, मेरे पास दोनों थे'। अब खबर है कि टीजर रिपब्लिक डे पर आएगा। अली सलमान के फैंस को एक संदेश में लिखते हैं - आप दिल छोटा न करें, फिल्म की शूटिंग जारी है, नए साल में नई फिल्म की बात करेंगे, नाम भारत है, तारीख स्पेशल होगी।
विज्ञापन
बता दें कि फिल्म में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ, दिशा पटानी , जैकी श्रॉफ, सोनाली कुलकर्णी, नोरा फतेही और आसिफ शेख नजर आने वाले हैं। भारत इसी साल 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी। अब देखना यह होगा कि भारत फिल्म 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जितना कमाई करती है, या नए साल में नया रिकार्ड बनाती है।
विज्ञापन