फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yodha actor Sidharth malhotra and kriti sanon teaming up for romantic film as per report

Sidharth-Kriti: पर्दे पर जमेगी सिद्धार्थ मल्होत्रा-कृति सेनन की जोड़ी? फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

Sat, 18 May 2024 12:48 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 18 May 2024 12:48 AM IST
सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही एक रोमांटिक फिल्म में नजर आ सकते हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पर्दे पर वे कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। इससे पहेल उन्हें एक्शन फिल्म योद्धा में देखा गया था।

विज्ञापन
Yodha actor Sidharth malhotra and kriti sanon teaming up for romantic film as per report
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे हैंडसम सितारों में से एक हैं। बड़े पर्दे पर उन्हें आखिरी बार फिल्म योद्धा में देखा गया था। फैंस को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अभिनेता के अगले प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे जल्द ही एक रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

Bollywood: विवाद के बाद मेकर्स को बदलना पड़ा इन फिल्मों का नाम, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप
विज्ञापन


कृति संग जमेगी जोड़ी
बताया जा रहा है कि फिल्म में उनके साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में दिखेंगी। इससे पहले चर्चा थी कि वे स्पाइडर नाम की एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि उनकी आगामी फिल्म रोमांटिक होगी। सिद्धार्थ की गिनती बॉलीवुड के उन कलाकारों में होती है जो रोमांटिक और एक्शन दोनों तरह की फिल्मों में अपने प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। वहीं, कृति सेनन भी अपने अभिनय से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तक अपने नाम कर चुकी हैं। साल 2024 में अभिनेत्री को शाहिद कपूर के साथ फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में देखा गया था। फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग लोगों को खूब पसंद आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shabana Azmi: शबाना और जावेद अख्तर की शादी को होने वाले हैं 40 साल, अभिनेत्री ने खोले सफल वैवाहिक जीवन के राज

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
मीडिया रिपोर्ट्स  के मुताबिक  सिद्धार्थ और कृति मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही है एक लवस्टोरी के लिए एक साथ आ रहे हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ ने मुराद खेतानी की एक देसी मास एक्शन एंटरटेनर फिल्म भी साइन की है।
Chandu Champion: पारिवारिक हादसे के बीच चंदू चैंपियन ड्यूटी पर मुस्तैद, नए पोस्टर के साथ दी ट्रेलर की जानकारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed