फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartik Aaryan shared a post from the film Chandu Champion disclosed the release date of the trailer

Chandu Champion: पारिवारिक हादसे के बीच चंदू चैंपियन ड्यूटी पर मुस्तैद, नए पोस्टर के साथ दी ट्रेलर की जानकारी

Fri, 17 May 2024 08:48 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 17 May 2024 08:48 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन का आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' काफी हाइप बटोर रही है। उनके फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेता ने पोस्ट साझा कर ट्रेलर की रिलीज डेट बताई है। 
 

विज्ञापन
Kartik Aaryan shared a post from the film Chandu Champion disclosed the release date of the trailer
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर चर्चा में हैं। उनके फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।  हाल में ही फिल्म के पोस्टर जारी किए गए थे, जिसमें वह बॉक्सर बने नजर आ रहे थे। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर फिल्म के ट्रेलर से जुड़ी जानकारी दी है। बता दें कि हाल में ही कार्तिक के मामा-मामी की हादसे में मौत हो गई है, लेकिन फिर भी वह व्यावसायिकता का परिचय देते हुए लगातार डटे हुए हैं। वह पहले से तय सभी कार्यों को जारी रख पूरी कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म के निर्माता और निर्देशक की प्लानिंग पर कोई नकरात्मक असर ना पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


बॉक्सिंग ग्लव्स पहने नजर आए थे कार्तिक
कार्तिक आर्यन की यह फिल्म काफी चर्चा बटोर रही है। फिल्म में वह काफी अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। हाल में ही मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर्स जारी किए थे। एक पोस्टर में वह किसी धावक की तरह दौड़ते नजर आए थे। वहीं, दूसरे पोस्टर में माथे पर चोट के निशान के साथ वह बॉक्सिंग ग्लव्स पहने नजर आ रहे थे। अभिनेता ने अब एक और पोस्ट साझा कर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


'श्रीकांत' की कमाई में गिरावट जारी, जानें कुल बिजनेस
शनिवार को आएगा ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर
फिल्म ‘चंदू चैंपियन’के ट्रेलर रिलीज की घोषणा कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की है। उन्होंने फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह फौजी के वर्दी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथ में राइफल पकड़ी हुई है और दुश्मन पर वार करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के जरिए बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर शनिवार को जारी किया जाएगा।
Janhvi-Shikhar: एक दूसरे के सपने को जीते हैं जान्हवी और शिखर! छोटी उम्र से ही दोनों हैं एक साथ
कार्तिक आर्यन ने पोस्ट साझा कर बताया गर्व का लम्हा
इस तस्वीर को साझा करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, 'मेरे अब तक के करियर का सबसे ज्यादा गर्व का लम्हा.. महान भारतीय सेना के एक सैनिक के किरदार को निभाना। चंदू चैंपियन के जिंदगी के कई पहलुओं में से एक। सिंगल टेक में शूट किए गए आठ मिनट लंबे वॉर सीन की एक झलक। भारतीय सेना को सलाम। कल जारी होगा ट्रेलर'। कार्तिक के इस पोस्ट को उनके फैंस से काफी प्यार मिल रहा है। उनके फैंस काफी बेसब्री से ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Sundar Pichai: गूगल के सीईओ को इस वजह से याद आई फिल्म 'थ्री इडियट्स', सुंदर पिचाई ने किया इस सीन का जिक्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed