फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   yes i have a cleavage, deepika padukone said.

'हां मेरे पास क्लीवेज है, आपको दिक्कत?'

Tue, 16 Sep 2014 09:06 AM IST
Updated Tue, 16 Sep 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
yes i have a cleavage, deepika padukone said.

एक अंग्रेजी अखबार के अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो और उसके साथ के ट्वीट पर दीपिका पादुकोण का जवाब ट्विटर पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है और कई हस्तियों ने खुलकर इस मामले में दीपिका का साथ दिया है।

विज्ञापन


दरअसल एक अंग्रेजी अखबार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दीपिका पादुकोण का एक वीडियो पोस्ट किया और उसके नीचे लिखा, "ओह माय गॉड ! दीपिका पादुकोण क्लीवेज शो!"

इस पर दीपिका पादुकोण ने इस अंग्रेजी अखबार को ट्वीट कर जवाब दिया, "हां, मैं एक औरत हूं। मेरे पास स्तन हैं, क्लीवेज है। आपको कोई समस्या है इस बात से ?"

फिर अंग्रेजी अखबार ने दीपिका के इस गुस्से पर जवाब देते हुए एक ट्वीट किया, "दीपिका, हम तो आपकी तारीफ कर रहे हैं। आप बेहद खूबसूरत हैं और हम चाहते हैं कि हर किसी को इस बात का पता चले"।

विज्ञापन

कई हस्तियों ने दिया साथ

yes i have a cleavage, deepika padukone said.
ट्विटर पर इसके बाद से #IStandWithDeepikaPadukone हैशटैग ट्रेंड करने लगा और कई हस्तियों ने खुलकर दीपिका पादुकोण का समर्थन किया। पेश हैं चुनिंदा ट्वीट्स-

रणवीर सिंह (@RanveerOfficial)
"शाबाश दीपिका! इस अंग्रेजी अखबार से ये उम्मीद नहीं थी"।

हर्षा भोगले (@bhogleharsha)
"मैं इस मुद्दे पर पूरी तरह से दीपिका पादुकोण के साथ हूं"।

निमरत कौर (@NimratOfficial)
"इस अखबार ने लिखा कि वो हर किसी को बताना चाहता है कि दीपिका कितनी खूबसूरत हैं। मैं इस अखबार से जानना चाहती हूं कि वे कौन लोग हैं जिन्हें आप ये बताना चाहते हैं"।

शूजित सरकार (@ShoojitSircar)
"इस अखबार की ये टिप्पणी और उसके बाद दीपिका के जवाब पर दोबारा किया गया ट्वीट एक तरह से नारी-शोषण है। और ऐसी शैतानी टिप्पणी का विरोध वैसे ही करना चाहिए जैसे दीपिका ने किया"।

इसके अलावा बरखा दत्त, दिया मिर्जा, जैकलीन फर्नांडिस और आयुष्मान खुराना ने भी दीपिका पादुकोण का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed