फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Year Ender 2025 Stars Who Welcomed Babies This Year Parineeti Raj Kumar Rao Kiara Katrina Athiya

कैटरीना-विक्की से कियारा-सिद्धार्थ तक, इस साल इन सितारों के घर गूंजी किलकारी; बने माता-पिता

Tue, 09 Dec 2025 11:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 09 Dec 2025 11:14 PM IST
सार

Year Ender 2025: साल 2025 विदा लेने वाला है। इस वर्ष का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है। यह वर्ष फिल्मी दुनिया में कई स्टार्स के लिए नई खुशियां लेकर आया। जानिए उन स्टार्स के बारे में, जिनके घर इस साल किलकारी गूंजी...

विज्ञापन
Year Ender 2025 Stars Who Welcomed Babies This Year Parineeti Raj Kumar Rao Kiara Katrina Athiya
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2025 इंडस्ट्री के कई सितारों के लिए कई मायनों में खास रहा। कुछ की फिल्में ब्लॉकबस्टर हुईं तो कोई शादी के बंधन में बंधा। वहीं, कई सितारों को इस साल माता-पिता बनने का सुख मिला। कई ऐसे चर्चित स्टार्स हैं, जिन्होंने अपने घर नन्हे मेहमान का स्वागत किया। घर में किलकारी की गूंज से खुशियां छाई हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

Year Ender 2025 Stars Who Welcomed Babies This Year Parineeti Raj Kumar Rao Kiara Katrina Athiya
अथिया शेट्टी और के एल राहुल  - फोटो : इंस्टाग्राम

अथिया शेट्टी-केएल राहुल
सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने इस साल मार्च में एक बिटिया को जन्म दिया। अथिया ने साल 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी रचाई। इस साल कपल ने 24 मार्च 2025 को बेटी का स्वागत किया है। इन्होंने अपनी बेटी का नाम इवारा रखा, जिसका अर्थ है 'ईश्वर का उपहार'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Year Ender 2025 Stars Who Welcomed Babies This Year Parineeti Raj Kumar Rao Kiara Katrina Athiya
जहीर-सागरिका - फोटो : instagram

सागरिका घाटगे और जहीर खान
सागरिका और जहीर खान ने शादी के आठ साल बाद पहली संतान का स्वागत किया। कपल ने 16 अप्रैल 2025 को बेटे का स्वागत किया। उन्होंने बेटे का नाम फतेह सिंह खान रखा है।

विज्ञापन

Year Ender 2025 Stars Who Welcomed Babies This Year Parineeti Raj Kumar Rao Kiara Katrina Athiya
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा  - फोटो : इंस्टाग्राम

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे। इस साल कपल के घर बिटिया का जन्म हुआ है। कियारा आडवाणी ने 15 जुलाई 2025 को अपनी बेटी को जन्म दिया। सिद्धार्थ और कियारा ने बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है।

Year Ender 2025 Stars Who Welcomed Babies This Year Parineeti Raj Kumar Rao Kiara Katrina Athiya
अरबाज खान, शूरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

अरबाज खान और शूरा
खान फैमिली में भी इस साल किलकारी गूंजी। अरबाज खान और शूरा खान ने बेटी का स्वागत किया। शूरा खान ने 05 अक्तूबर, 2025 को बिटिया को जन्म दिया। कपल ने बेटी का नाम सिपारा खान रखा है।

Year Ender 2025 Stars Who Welcomed Babies This Year Parineeti Raj Kumar Rao Kiara Katrina Athiya
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने पॉलिटिशियन राघव चड्ढा से साल 2023 में शादी रचाई। कपल ने इस साल दिवाली से एक दिन पहले 19 अक्टूबर 2025 को बेटे का स्वागत किया। परी और राघव ने अपने बेटे का नाम नीर रखा है।

Year Ender 2025 Stars Who Welcomed Babies This Year Parineeti Raj Kumar Rao Kiara Katrina Athiya
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
कैटरीना और विक्की कौशल इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं। इस साल विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई। वहीं, पर्सनल लाइफ में भी उनके लिए यह साल खुशियों भरा रहा है। कैटरीना और विक्की माता-पिता बने हैं। कैटरीना कैफ ने 07 नवंबर 2025 को बेटे को जन्म दिया। 

Year Ender 2025 Stars Who Welcomed Babies This Year Parineeti Raj Kumar Rao Kiara Katrina Athiya
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम

राजकुमार राव और पत्रलेखा
इस लिस्ट में राजकुमार राव औ पत्रलेखा का नाम भी शामिल है। इस कपल के लिए 15 नवंबर 2025 का दिन बेहद खूबसूरत है। अपनी शादी की चौथी सालगिरह के मौके पर उन्होंने अपनी पहली संतान का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed