{"_id":"64edce1e0832e707350ba215","slug":"yash-raj-films-next-singing-superstar-bhajan-kumar-song-teaser-release-today-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhajan Kumar: भक्ति संगीत में एक्सपर्ट भजन कुमार के गाने का टीजर जारी, जानें कब होगा रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhajan Kumar: भक्ति संगीत में एक्सपर्ट भजन कुमार के गाने का टीजर जारी, जानें कब होगा रिलीज
Tue, 29 Aug 2023 04:23 PM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 29 Aug 2023 04:23 PM IST
सार
कुछ बेहतरीन कलाकारों को खोजने और लॉन्च करने की उनकी रुचि को देखते हुए, वाईआरएफ अब मुंबई में एक शानदार कार्यक्रम में अपने अगले बड़े गायन सुपरस्टार भजन कुमार को आगे बढ़ाने की कोशिश में है।
विज्ञापन
भजन कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यशराज फिल्म्स ने हमेशा नए लोगों को सामने लाने और उनको आगे बढ़ाने की कोशिश की है। जिन्होंने अपनी बेदाग प्रतिभा से छाप छोड़ी है। यशराज फिल्म्स ने न केवल हिंदी फिल्म उद्योग में कुछ सबसे बड़ी अभिनय प्रतिभाओं को लॉन्च किया है, बल्कि इसने कुछ बेहतरीन संगीत प्रतिभाओं को भी निखारा है। कुछ बेहतरीन कलाकारों को खोजने और लॉन्च करने की उनकी रुचि को देखते हुए, वाईआरएफ अब मुंबई में एक शानदार कार्यक्रम में अपने अगले बड़े गायन सुपरस्टार भजन कुमार को आगे बढ़ाने की कोशिश में है। आज यानि मंगलवार को उनके का छोटा सा टीजर रिलीज किया गया है।
कैसा है टीजर
इस गाने के टीजर की शुरुआत यूं होती है कि, 'जो गिनते-गिनते थक गए है संपत्ति वो किस काम की...धनवान वही सच्चा है, जिसपे कृपा दृष्टि घनश्याम की...।' इसको शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, दिल थाम के हो जाओ तैयार...मारे एंट्री भजन कुमार...यशराज फिल्म्स के नए सिंगिंग स्टार का गाना कल रिलीज हो रहा है। अब ऐसे में सभी की निगाहें भजन कुमार पर हैं कि कल वह क्या सनसनी करने वाले हैं।
विज्ञापन
सिंगिंग टैंलेंट से करेंगे मंत्रमुग्ध
भजन कुमार को 30 अगस्त को एक शानदार इवेंट में प्रस्तुत किया जाएगा। जैसा कि नाम से पता चलता है, भजन कुमार की कुशलता भक्ति संगीत में है और यशराज फिल्मस उन्हें मीडिया के सामने उसी अंदाज में पेश करने के लिए एक लाइव इवेंट करेगा। उम्मीद है कि भजन कुमार अपने शानदार सिंगिंग टैलेंट से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे।