साल 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में लिप्त पाए जाने के बाद क्रिकेट से दूर हुए तेज गेंदबाज श्रीसंत की बिग बॉस के सीजन 12 में धमाकेदार तरीके से एंट्री हुई। श्रीसंत की शो में एंट्री बाहुबली के गीत जियो रे बाहुबली के साथ हुई। वो बैटों और गेंद से बने एक सिंहासन पर बैठकर सबके सामने आए। इसके बाद उन्होंने एक गीत पर डांस भी किया। 18 प्रतिभागियों में ये अकेले क्रिकेटर हैं। श्रीसंत ने बिग बॉस के घर में एंट्री से पहले बताया कि वे यहां आना चाहते थे।
बिग बॉस 12: इस क्रिकेटर की बाहुबली अंदाज में एंट्री, बोले-संन्यास से पहले एक मैच खेलना चाहूंगा
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 17 Sep 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन