Yami Gautam: यामी गौतम ने पति आदित्य संग लिया 'महादेव' का आशीर्वाद, कपल की खूबसूरत तस्वीरों पर फिदा फैंस
फैंस यामी और उनके पति आदित्य धर की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। हालांकि, दोनों अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। अब इसी बीच यामी और उनके पति की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
विस्तार
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री यामी गौतम अपनी तस्वीरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। यामी आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। यामी की शादी भी इंडस्ट्री की चर्चित शादियों में से एक रही है। फैंस यामी और उनके पति आदित्य धर की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। हालांकि, दोनों अपनी निजी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। अब इसी बीच यामी और उनके पति की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
पूजा में लीन नजर आईं अभिनेत्री
हाल ही में, अभिनेत्री यामी गौतम और उनके पति आदित्य की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह कपल महादेव की पूजा अर्चना करते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। इन तस्वीरों में यामी अपने पति आदित्य धर के साथ बेहद खुश भी नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि यामी ने आदित्य संग हिमाचल के शिव मंदिरों के दर्शन किए हैं।
Every ounce of Success and Love I have been receiving is all because of my beloved Maa Durga and Lord Shiva.
विज्ञापन विज्ञापन
I truly feel blessed!
Love, Gratitude and Thanks to all!
❤️🙏🏻 pic.twitter.com/HEhw2oX6fh— Yami Gautam Dhar (@yamigautam) April 7, 2023
पति आदित्य संग की पूजा
इस तस्वीर में यामी पूरी तरह भगवान शिव की भक्त में लीन दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए यामी ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘मुझे जो भी सफलता और प्यार मिल रहा है, वह सब मेरी प्यारी मां दुर्गा और भगवान शिव की वजह से है। मैं वास्तव में धन्य महसूस करती हूं! प्यार, आभार और सभी को धन्यवाद।' फैंस यामी की इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत खूब जोड़ी लग रही है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यामी बहुत ही सुंदर लग रही हैं।’
Raveena-Rasha: राशा ने मां रवीना टंडन के लिए लिखा इमोशनल नोट, बोलीं- हमें आपसे प्रेरणा मिलती है
यामी की सीरीज ओटीटी पर मचा रही है धमाल
आपको बता दें कि सनी कौशल और यामी गौतम स्टारर चोर निकल के भागा ओटीटी पर इन दिनो धमाल मचा रही है। दर्शकों को यह फिल्म इतनी पसंद आई है कि इसने कई दिग्गज मूवीज को पीछे छोड़ दिया है। दिनेश विजान प्रोडक्शन हाउस में बनी चोर निकल के भागा नेटफ्लिक्स पर वैश्विक स्तर पर कमाल दिखा रही है। यह 61 देशों में टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल हो गई है।