फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yaariyan 2 Actor Meezaan Jafri Says I can get in to the skin of any character and transform myself

Meezaan Jafri: 'यारियां 2' के लिए डेढ़ साल तक डाइट पर रहे मीजान, बोले- एक्टर को हमेशा तैयार रहना पड़ता है

Sun, 22 Oct 2023 01:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 22 Oct 2023 01:48 PM IST
सार

फिल्म 'यारियां 2' में मीजान ने 19 वर्षीय शिखर रंधावा का रोल अदा किया है, जो जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीता है।

विज्ञापन
Yaariyan 2 Actor Meezaan Jafri Says I can get in to the skin of any character and transform myself
मीजान जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मीजान जाफरी की फिल्म 'यारियां 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, अनस्वरा राजन , यश दासगुप्ता और पर्ल वी पुरी जैसे सितारे भी नजर आए हैं। हाल ही में मीजान ने इस फिल्म में अपने अभिनय को लेकर बात की। उनका कहना है कि मुझे यकीन है कि दर्शकों को मेरा काम पसंद आएगा।

विज्ञापन


समझदारी से काम करने की दी सलाह
बता दें कि मीजान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मलाल' (2019) से की थी। अपने करियर और काम को लेकर उन्होंने कहा, 'बतौर एक्टर, अगर आप अपना काम समझदारी से करते हैं तो लोग उसे देखते हैं। इससे आपको और ज्यादा काम मिलने में मदद मिलती है। अगर मैंने 'मलाल' में अच्छा काम नहीं किया होता तो मुझे आगे काम नहीं मिलता'। 
विज्ञापन

Hansraj Raghuwanshi: 'मेरा भोला है भंडारी’ के सिंगर हंसराज रघुवंशी ने लिए सात फेरे, जानिए कौन हैं उनकी पत्नी
विज्ञापन
विज्ञापन


डाइट पर रहने की बताई वजह
मीजान का मानना है कि अपने किरदार के लिए अतिरिक्त मेहनत करने से उन्हें कभी परहेज नहीं रहा। फिल्म 'यारियां 2' में मीजान ने 19 वर्षीय शिखर रंधावा का रोल अदा किया है, जो जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीता है। अपने करिदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'फिल्म में अपने किरदार के लिए मैंने ऐसा नहीं किया कि सिर्फ एक महीने डाइट की हो और उसके बाद तीन महीने शूटिंग करके बात खत्म। मैं करीब डेढ़ साल तक डाइट पर रहा'। 
Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने जेल में कैदियों के लिए आयोजित की थी वर्कशॉप, इंटरव्यू में किया खुलासा

ऐसे करते हैं फिल्मों का चयन
मीजान ने आगे कहा, 'बतौर एक्टर आपको हमेशा तैयार रहना पड़ता है। कभी भी कॉल आ सकता है कि कल को तुम्हें कैमरा के सामने शर्टलेस होना है। तब आप कोई शिकायत नहीं कर सकते। यह नहीं कह सकते कि 'मैं शेप में नहीं हूं।' अगर आपको अपना लक्ष्य पाना है तो आपको तैयार रहना होगा'। फिल्मों को लेकर अपने चयन के बारे में मीजान ने कहा, 'मुझे जो ऑफर होता है, मैं उसमें से बेस्ट पिक करता हूं।' मीजान ने कहा, 'मैं कोई भी किरदार बखूबी अदा कर सकता हूं। किसी भी शैली की फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मैं खुद को ट्रांसफॉर्म कर सकता हूं।'
Kartik Tara: 'सारा नहीं तो तारा', अभिनेत्री संग डिनर डेट पर पहुंच सुर्खियों में कार्तिक, क्या है असली कारण?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed