फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan Tara Sutaria spotted video sparks dating rumour or she is Aashiqui 3 female lead details inside

Kartik Tara: 'सारा नहीं तो तारा', अभिनेत्री संग डिनर डेट पर पहुंच सुर्खियों में कार्तिक, क्या है असली कारण?

Sun, 22 Oct 2023 01:17 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 22 Oct 2023 01:17 PM IST
सार

तारा सुतारिया और कार्तिक आर्यन को एक साथ स्पॉट किया गया है। इसके वायरल वीडियो ने दोनों के डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है। साथ ही इसे लेकर एक और कयास लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Tara Sutaria spotted video sparks dating rumour or she is Aashiqui 3 female lead details inside
कार्तिक आर्यन-तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया को शनिवार रात मुंबई के बांद्रा में एक पॉश रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों स्टार्स का यह स्पॉटेड वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। साथ ही इस क्लिप ने दोनों के रिश्ते में होने की अफवाहों को हवा दे दी है। डिनर डेट के बाद दोनों एक-दूजे को गले लगाते नजर आए, जिसे देखकर नेटिजन्स की भौंहें चढ़ गईं। तारा सुतारिया और कार्तिक आर्यन को साथ देखकर एक और कयास लगाया जा रहा है, जिसे जानकर फैंस का खुश होना तय है। 

विज्ञापन

डिनर डेट पर साथ स्पॉट कार्तिक-तारा

शनिवार रात को कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया रेस्तरां में डिनर कर बाहर निकलते देखे गए। इस दौरान कार्तिक, सेमी-फॉर्मल सफेद शर्ट में हमेशा की तरह बेहद हैंडसम लगे, तो वहीं तारा सुतारिया एनिमल-प्रिंटेड स्कर्ट के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप में काफी हसीन नजर आईं। कार्तिक-तारा का यह स्पॉटेड वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। एक यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'सारा के बाद तारा।' दूसरे ने लिखा, 'इससे बेकार पीआर कहीं नहीं हो सकता। शायद एक नई फिल्म के लिए परीक्षण हो रहा है।' 

विज्ञापन


Housefull 5: 'हाउसफुल 5' का हिस्सा बनने से अभिषेक बच्चन-जॉन अब्राहम का इनकार, हैरान कर देगी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सुगबुगाहट 

दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक आर्यन जब भी कोई फिल्म शुरू करते हैं तो उनका नाम उनके ज्यादातर को-स्टार के साथ जोड़ा जाता है। हालांकि, कार्तिक ने सारा अली खान को डेट किया था। अभिनेत्री ने 'कॉफी विद करण' में अभिनेता पर क्रश होने की बात कही थी, इसके बाद दोनों रिश्ते में रहे, लेकिन फिल्म 'लव आज कल' के फ्लॉप होते ही इनकी कहानी का भी अंत हो गया।


Call Me Bae: अनन्या पांडे ने पूरी की डेब्यू शो 'कॉल मी बे' की शूटिंग, तस्वीर साझा कर जताई खुशी

कार्तिक-तारा का वर्कफ्रंट 

डियो के वायरल होते ही ऐसी खबरें भी चल रही हैं कि हिट 'आशिकी' फ्रेंचाइजी की आगामी तीसरी किस्त में कार्तिक और तारा मुख्य जोड़ी होंगे। फिल्मफेयर के मुताबिक, 'तारा को आशिकी 3 में मुख्य महिला भूमिका के लिए चुना गया है, जिसकी शूटिंग अगले वर्ष जनवरी में शुरू होने वाली है।' खैर, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस बीच, कार्तिक आर्यन फिलहाल कबीर खान की फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा, कार्तिक की पाइपलाइन में हंसल मेहता की 'कैप्टन इंडिया' और 'भूल भुलैया 3' भी है। दूसरी ओर, तारा सुतारिया अगली बार 'अपूर्वा' में धैर्य करवा के साथ नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed