फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Writer Varun Grovers unveiled poster of his directorial debut film All India Rank shared release date

All India Rank: लेखक से निर्देशक बने वरुण ग्रोवर, फिल्म के पोस्टर के साथ रिलीज डेट का किया खुलासा

Fri, 02 Feb 2024 08:50 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 02 Feb 2024 08:50 PM IST
सार

'हम कागज नहीं दिखाएंगे' जैसी कविता लिख कर वरुण रातों रात चर्चा में आ गए थे। एक लेखक के तौर पर बॉलीवुड में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। अब वरुण निर्देशक बनने वाले हैं।

विज्ञापन
Writer Varun Grovers unveiled poster of his directorial debut film All India Rank shared release date
वरुण ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरुण ग्रोवर बॉलीवुड के चर्चित लेखकों में से एक हैं। वे चाहे फिल्म लिखें या सीरीज, वे जो भी लिखते हैं उसका हिट होना तय है। वरुण के लेखन का जलवा हम 'सेक्रेड गेम्स' और 'मसान' जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। अब जल्द ही वरुण एक नई भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। लेखक ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस बात का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


वरुण बने निर्देशक
'हम कागज नहीं दिखाएंगे' जैसी कविता लिख कर वरुण रातों रात चर्चा में आ गए थे। एक लेखक के तौर पर बॉलीवुड में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। अब वरुण निर्देशक बनने वाले हैं। वरुण फिल्म 'ऑल इंडिया रैंक' से एक डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। लेखक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी फिल्म 'ऑल इंडिया रैंक' के पोस्टर को साझा किया है। एक निर्देशक के तौर पर वरुण का जलवा देखने के लिए उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। 
विज्ञापन

 

Giorgia Andriani: इटली में जन्मीं जॉर्जिया बनना चाहती थीं डायरेक्टर, हिंदी गानों का मोह खींच लाया बॉलीवुड

विज्ञापन
विज्ञापन
'ऑल इंडिया रैंक' की रिलीज डेट 
गीतकार वरुण ग्रोवर निर्देशक के तौर पर अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वरुण ने फैंस के साथ अपनी खुशी को साझा करते हुए लिखा है, '90 के दशक की दोस्ती, प्यार और प्रतियोगी परीक्षाओं की एक कहानी, जिसे मैंने निर्देशित किया है।' उन्होंने आगे फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। 23 फरवरी 2024 को यह फिल्म रिलीज होगी। उससे पहले 5 फरवरी को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। 

War 2: अयान मुखर्जी के 'वॉर 2' निर्देशन पर सिद्धार्थ आनंद ने तोड़ी चुप्पी, आदित्य चोपड़ा को लेकर कही ये बात

'ऑल इंडिया रैंक' की स्टार कास्ट 
वरुण ग्रोवर के लिए यह फिल्म बेहद खास है। उन्होंने 'ऑल इंडिया रैंक' को निर्देशित करने के अलावा इसे लिखा भी है। वरुण की इस फिल्म में बोधिसत्व शर्मा, समता सुदीक्षा, शशि भूषण, गीता अग्रवाल और शीबा चड्ढा जैसे मंझे हुए कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 23 फरवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में अभी से ही काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed