फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   World Bamboo Day short film Bamboo Entrepreneurs will release soon released

‘आत्मनिर्भर भारत’में बांस का भी योगदान, विश्व बांस दिवस से पहले समझाएगी इस मिशन पर बनी ये अहम फिल्म

Tue, 15 Sep 2020 05:09 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 15 Sep 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
World Bamboo Day short film Bamboo Entrepreneurs will release soon released
बंबू ऑंत्रोप्रोन्योर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बांस को वृक्ष की श्रेणी से निकालकर घास की श्रेणी में लाने भर से देश में लाखों लोगों की तकदीर बदल गई है। बांस से बने सामानों के धंधे में लगे लोगों के जीवन में आए इस बदलाव पर एक शॉर्ट फिल्म भी बनी है, जिसका प्रीमियर एक अंतर्राष्ट्रीय पोर्टल पर बुधवार को हो रहा है।

विज्ञापन


विश्व बांस दिवस से दो दिन पहले हो रहे ‘बंबू ऑंत्रोप्रोन्योर’ नामक लघु फिल्म के इस प्रीमियर के जरिए इस काम में जुड़े लोगों के बारे में लोगों को बताया जाएगा। पूर्वोत्तर भारत के तमाम राज्यों के अलावा हाल के दिनों में बांस से बने उत्पादों का प्रचार प्रसार पूरे देश में बढ़ा है। इस फिल्म में देश में बांस उद्योग को बढ़ावा देने का काम कर रही समाजसेवी रेखा डे के नजरिए से पूरे प्रयास और इसके विकास को दिखाया गया है।

विज्ञापन

World Bamboo Day short film Bamboo Entrepreneurs will release soon released
रेखा डे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रेखा बताती हैं, ‘बरसों से मैंने एक ही सपना पाला हुआ था कि किसी तरह देश में बांस उद्योग का विकास हो। मेरा ये शुरू से मानना रहा कि अगर इस कार्य में बाधक कानूनों को हटाया जाए तो बांस उद्योग का चौमुखी विकास हो सकता है। पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में भी बांस आय का बड़ा साधन बन रहा है।’

बांस को वृक्ष की श्रेणी से निकालकर घास की श्रेणी में लाने के कानून के लिए रेखा और उनके साथियों ने बहुत कड़ी और बहुत लंबी चली मेहनत की है। इस काम में उन्हें सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी का भी खूब साथ मिला। इन सबने मिलकर ‘बांस वृक्ष नहीं है’ अभियान की शुरूआत की और इस बारे में जरूरी कानून बनवाने में सफल रहे। अब रेखा का नया मिशन गांव, देहात और कस्बों में लोगों को बांस से बने मकान मुहैया कराने का है। भारतीय समयानुसार ये फिल्म नीचे दिए गए लिंक पर रात 9.30 बजे देखी जा सकती है। फेसबुक पर भी इसका मुफ्त प्रसारण किया जाएगा।

https://www.eventbrite.com/e/bamboo-entrepreneur-world-premiere-qa-tickets-119673812595

पढ़ें: कंगना से शख्स ने पूछा- 'मजदूरों को कितनी बार भोजन करवाया?' अभिनेत्री ने नहीं दिया कोई जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed