फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Women can be misogynistic too Richa Chadha Slams insecurity claims over Ali Fazal good looks shares post

Richa Chadha: महिला के इस सवाल से आहत हो गईं ऋचा चड्ढा, बोलीं- महिलाएं भी हो सकती हैं स्त्रीद्वेषी

Tue, 07 Nov 2023 02:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Nov 2023 02:39 PM IST
विज्ञापन
Women can be misogynistic too Richa Chadha Slams insecurity claims over Ali Fazal good looks shares post
ऋचा चड्ढा-अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया

ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में शुमार हैं। अक्सर दोनों कपल गोल्स पूरे करते नजर आते हैं। करियर और फिल्मों से अलग ऋचा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वह एक महिला की आलोचना करती नजर आई हैं। दरअसल, महिला ने अभिनेत्री से कुछ ऐसा सवाल कर डाला, जिसके बाद ऋचा ने यह पोस्ट शेयर किया है। इतना ही नहीं, ऋचा ने यह दावा भी किया है कि सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि कोई महिला भी स्त्रीद्वेषी हो सकती है।Kamal Haasan: कमल हासन ने बाल स्वास्थ्य संस्थान को दान किया वायुमंडलीय जल जनरेटर, जन्मदिन पर पेश की मिसाल

विज्ञापन


एक महिला ने पूछा यह सवाल
ऋचा चड्ढा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'हाल ही में एक पार्टी में नशे में धुत एक महिला ने मुझसे पूछा कि क्या मैं इसलिए असुरक्षित रहती हूं, क्योंकि मेरे पति अच्छे दिखते हैं....? सबसे आखिरी फोटो में आप देख सकते हैं वह (अली फजल) मेरा किस तरह ख्याल रखते हैं। लेकिन, उस महिला की बात ने मुझे यह तो याद दिला दिया कि महिलाएं भी स्त्रीद्वेषी हो सकती हैं। खैर उनका शुक्रिया'।
विज्ञापन

Shruti Haasan: 'मेरे जीवन को प्रेरणा से भर देते हैं', श्रुति ने पिता को अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ थामे नजर आए अली
बता दें कि ऋचा चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से कुछ फोटोज में वह अली फजल के साथ दिख रही हैं। सबसे आखिरी वाली जिस फोटो का जिक्र ऋचा ने किया है, उसमें अभिनेत्री आगे की तरफ बढ़ती दिख रही हैं, जबकि अली फजल उनका हाथ थामे नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में ऋचा का लुक काफी लाजवाब लग रहा है। वह मल्टीकलर की स्कर्ट और टॉप में दिख रही हैं। 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Richa Chadha (@therichachadha) द्वारा साझा की गई पोस्ट



2020 में रचाई शादी
ऋचा चड्ढा के इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। नेटिजन्स अभिनेत्री की बातों से सहमति जताते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आखिरी तस्वीर वाकई लाजवाब है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों ही खूबसूरत हैं। प्यारी जोड़ी है आपकी, फिर असुरक्षा कैसी!' एक यूजर ने लिखा, 'खूबसूरती आत्मा, दिल और विचारधारा में होती है। लुक्स कोई मायने नहीं रखता।' बता दें कि ऋचा और अली ने 2020 में शादी की थी। इसके बाद उन्होंने 2022 में दोस्तों और परिवार के साथ एक कार्यक्रम आयोजित किया।
Tiger 3: रिलीज से पहले 'टाइगर 3' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी स्पाई यूनिवर्स की सबसे ज्यादा एक्शन सीन वाली फिल्म
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed