फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   south actress shruti haasan shares unseen pics with dad kamal haasan on his 69th birthday

Shruti Haasan: 'मेरे जीवन को प्रेरणा से भर देते हैं', श्रुति ने पिता को अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Tue, 07 Nov 2023 02:23 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 07 Nov 2023 02:23 PM IST
विज्ञापन
south actress shruti haasan shares unseen pics with dad kamal haasan on his 69th birthday
श्रुति हासन, कमल हासन - फोटो : social media
अभिनेता कमल हासन साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। आज कमल हासन अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं, श्रुति हासन ने अपने पिता के खास दिन को और स्पेशल बनाने के लिए वीडियो साझा कर अनोखे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन


बेटी के साथ नाचते-गाते दिखे कमल हासन
श्रुति हासन की पोस्ट की बात करें तो वीडियो में पिता और बेटी साथ में गाना गाते और नृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। श्रुति ने कमल की बचपन की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें एक्टर श्रुति हासन संग मस्ती करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: स्विट्जरलैंड में शिफॉन साड़ी पहन की शूटिंग, शुरुआती दिनों को याद कर बोलीं प्रियंका चोपड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता कमल के लिए कही यह बात 
अभिनेत्री ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में उन्होंने बताया कि कैसे कमल हासन हर चीज में माहिर हैं और एक बेहतरीन पिता हैं। श्रुति हासन ने लिखा, 'मेरे सबसे प्यारे अप्पा जन्मदिन मुबारक हो। आप बहुत अच्छे संगीतकार, डांसर, स्क्रिप्ट राइटर और पागल दोस्त व पिता की तरह हंसी-मजाक करने वाले व्यक्ति हैं। हर लड़की आपकी तरह अच्छे पिता के रूप में दोस्त को मांगती है। आप मेरे जीवन को प्रेरणा से भर देते हैं और मैं कामना करती हूं कि आपका यह जन्मदिन अब तक का सबसे अच्छा हो। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा'।

View this post on Instagram

A post shared by Shruti Haasan (@shrutzhaasan)



इस फिल्म में आएंगे नजर
कमल हासन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्शन थ्रिलर फिल्म 'विक्रम' में नजर आएं थे। अभिनेता की इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। वहीं, अब कमल हासन 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगे। प्रभास की इस फिल्म में अभिनेता विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे। इसके अलावा कमल हासन अपनी आगामी फिल्म 'इंडियन-2' को लेकर चर्चा में हैं, जो सिनेमाघरों में 2024 को दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: Kamal Haasan: जब हसीनाओं के कातिल बनकर कमल ने मचाया कोहराम, हिंदी में बनी रीमेक में दिखे राजेश खन्ना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed