फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Will Varun Dhawan get married only after Salman Khan does?

सलमान खान से पहले शादी नहीं करेंगे वरूण धवन!

Thu, 02 Jul 2015 05:58 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
Will Varun Dhawan get married only after Salman Khan does?

वरुण धवन को आज की युवा पीढ़ी का बड़ा स्टार माना जा रहा है। वरुण की फिल्में बॉक्स ऑफिल पर खूब कमाल कर रही हैं। पहले गोविंदा से उनकी तुलना होती थी अब सलमान खान से हो रही है। हाल ही में वरूण धवन के पिता डेविड धवन ने कहा था कि वरूण तभी शादी करगें जब सलमान खान कर लेंगे।

विज्ञापन


हिन्दुस्तान टाइम्स के इंटरव्यू में इस बात का जवाब वरुण ने घुमा-फिरा कर दिया। सलमान की शादी के बाद ही शादी के सवाल पर वरुण ने कहा कि मेरे पिता और सलमान खान अच्छे दोस्त हैं इसलिए वो इस तरह से मजाक कर सकते हैं।
विज्ञापन


वरुण ने कहा कि वो इस समय फिल्मों में इतना व्यस्त हैं कि उनके पास अभी शादी के लिए वक्त ही नहीं हैं। वरुण की 'मै तेरा हीरो' के बाद गोविंदा से तुलना की गई थी। फिर बाद में सलमान से उनकी तुलना होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सलमान भाई से मेरी तुलना करना बेवकूफी होगी'

Will Varun Dhawan get married only after Salman Khan does?

वरुण धवन की तुलना सलमान खान से किए जाने पर वरुण के पिता डेविड धवन ने कहा था कि सलमान के साथ वरुण की तुलना गलत है क्योंकि जहां सलमान पहुंचे हैं वहां वरुण का पहुंचना मुश्किल है। अपने पिता के इस बयान पर वरुण धवन भी सहमत हैं।

वरुण धवन का कहना है कि सलमान भाई से मेरी तुलना करना बेवकूफी है। मैं जितना भी बड़ा हो जाऊं सलमान भाई के सामने बच्चा ही रहूंगा। वरुण की हाल ही में रिलीज हुई 'एबीसीडी-2' ने जबर्दस्त सफलता हासिल की है।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से कैरियर की शुरुआत करने वाले वरुण धवन की अब तक पांच फिल्में कर चुके हैं। वरुण की पांचो ही फिल्में सुपरहिट रही हैं। इससे वरुण से बॉलीवुड को काफी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed