फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   will shahrukh close to salman khan

शाहरुख के मन में जगी सलमान के लिए मोहब्बत

Wed, 17 Sep 2014 08:04 AM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
will shahrukh close to salman khan
अपने रिश्ते में लंबे अलगाव के बाद अब सलमान और शाहरुख के बीच की दूरियां काफी हद तक सिमट गई लगती हैं। कुछ समय से दोनों के बीच सद्भाव को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। ऐसा ही कुछ इस बार के 'बिग बॉस' को लेकर भी हो रहा है, जिसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं, और शाहरुख के इसमें अपनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर' के प्रोमोशन के लिए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन


सलमान के इस शो का अगला सीजन 21 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। वहीँ शाहरुख की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'हैपी न्यू ईयर' भी अक्टूबर में रिलीज के लिए तैयार है। इसीलिए कुछ समय से शाहरुख सलमान के साथ स्टेज पर एक साथ दिखने को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन

क्या होगा हैप्पी न्यू ईयर का प्रमोशन

will shahrukh close to salman khan

​​शाहरुख ने 'हैप्पी न्यू ईयर' के म्यूजिक लॉन्च के दौरान पत्रकारों को बताया, ​"​यह मार्केटिंग टीम के द्वारा तय किया जाएगा। ​लेकिन अगर यह तय हो जाता है, और मुझे इसका मौका मिलता है तो मैं जरूर ऐसा करूँगा। ​यह सलमान भाई और 'बिग बॉस' की शालीनता है, कि उन्होंने मेरे बारे में सोचा।"​

​ ​उन्होंने आगे कहा, ​"​लेकिन अगर किन्ही कारणों से मैं नहीं जा पाता हूँ तो कृपया इसे नकारात्मक तौर पर ना ले।"

​फरहा खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में शाहरुख और दीपिका के अलावा अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह भी नजर आएँगे। यह फिल्म 24 अक्टूबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed