फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Will Salman Khan Tiger 3 Trailer be Attached to Shah Rukh Khan Jawan Know details

Tiger 3 Trailer: क्या 'जवान' के साथ रिलीज होगा 'टाइगर 3' का ट्रेलर? सोशल मीडिया पोस्ट में सामने आया सच

Mon, 24 Jul 2023 01:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Jul 2023 01:37 PM IST
सार

बता दें कि शाहरुख खान की 'पठान' में सलमान खान कैमियो रोल में नजर आए थे। अब जब किंग खान की 'जवान' आ रही है तो लोग सोच रहे हैं कि शायद इस फिल्म में भाईजान की आगामी फिल्म का ट्रेलर देखने को मिल जाए।

विज्ञापन
Will Salman Khan Tiger 3 Trailer be Attached to Shah Rukh Khan Jawan Know details
टाइगर 3, जवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान इस साल फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए। हालांकि, फिल्म खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब फैंस को उनकी अगली फिल्म 'टाइगर 3' का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म के टीजर और ट्रेलर का दर्शक इंतजार कर रहे हैं। ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं कि शायद शाहरुख खान की 'जवान' के साथ 'टाइगर 3' का ट्रेलर रिलीज हो। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई जानकारी अलग है।

विज्ञापन


'जवान' के साथ आएगा टीजर
बता दें कि शाहरुख खान की 'पठान' में सलमान खान कैमियो रोल में नजर आए थे। अब जब किंग खान की 'जवान' आ रही है तो लोग सोच रहे हैं कि शायद इस फिल्म में भाईजान की आगामी फिल्म का ट्रेलर देखने को मिल जाए। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। इसमें मिल रही जानकारी के मुताबिक 'जवान' के साथ सलमान की 'टाइगर 3' का ट्रेलर तो नहीं, लेकिन टीजर जरूर फैंस को देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

RARKPK: 'रॉकी और रानी' के प्रोमो में रणवीर ने दिखाई मस्कुलर बॉडी, पति को शर्टलेस देख डोला 'मस्तानी' का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेलर के लिए करना होगा इंतजार?
वायरल ट्वीट में दी गई जानकारी के मुताबिक 'टाइगर 3' का कैरेक्टर टीजर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को जारी किया जाएगा। इसके बाद फिल्म का टीजर जारी होगा, जो कि फिल्म 'जवान' के साथ अटैच होगा। वहीं, 'टाइगर 3' का पहला ट्रेलर 28 सितंबर को लॉन्च किए जाने की बात की गई है और दूसरा ट्रेलर 25 अक्तूबर को लॉन्च करने की जानकारी सामने आ रही है। 


इस दिन रिलीज होगी सलमान की फिल्म
बता दें कि सलमान की 'टाइगर 3' 10 नवंबर 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ भी स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। बात करें शाहरुख खान की तो उनकी फिल्म 'जवान' सात सितंबर को रिलीज को तैयार है। इसमें नयनतारा, विजय सेतुपति और रिद्धि डोगरा भी नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख फिल्म 'डंकी' को लेकर भी चर्चा में हैं।
Celebs: इन सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पड़ी हैकर्स की बुरी नजर, किसी ने मांगे पैसे तो किसी ने हटाए फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed