{"_id":"6b0bd737f15a6104620bb9a7","slug":"why-chargesheet-was-not-filed-against-shah-rukh-khan-son-aryan-khan-retired-ncb-officer-reveals-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आर्यन खान: शाहरुख के बेटे के खिलाफ क्यों दाखिल नहीं हुई थी चार्जशीट? पूर्व आईपीएस अफसर का खुलासा- हुई थी चूक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आर्यन खान: शाहरुख के बेटे के खिलाफ क्यों दाखिल नहीं हुई थी चार्जशीट? पूर्व आईपीएस अफसर का खुलासा- हुई थी चूक
Sun, 29 Nov 2026 01:14 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:14 PM IST
सार
- शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी ने नया खुलासा किया है।
- साल 2021 में NCB ने मुंबई में एक क्रूज पर छापा मारा और आर्यन खान को गिरफ्तार किया था।
- मामले में NCB ने आर्यन खान और पांच अन्य लोगों के खिलाफ लगे आरोप हटा दिए थे।
विज्ञापन
आर्यन खान, पूर्व आईपीएस अफसर
- फोटो : आईएमडीबी, एएनआई
विस्तार
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का केस काफी चर्चा में रहा है। अब इस मामले पर रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी संजय कुमार सिंह ने कई नई बातें बताई हैं। उन्होंने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की उस स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का नेतृत्व किया था, जिसने 2021 के 'कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग' मामले की दोबारा जांच की थी। इस केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान शामिल थे। संजय कुमार सिंह बताया है कि उन्होंने आर्यन खान केस में चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया को आगे क्यों नहीं बढ़ाया।
विज्ञापन
Trending Videos
आर्यन खान मामले पर क्या बोले पूर्व IPS अधिकारी?
अपनी किताब 'कोड ऑफ ऑनर' में आर्यन खान मामले का जिक्र करते हुए, संजय कुमार सिंह ने कहा, 'आर्यन खान के खिलाफ हमारे पास जो सबूत थे, वे नाकाफी थे। ड्रग्स उनके एक दोस्त के पास थे। एक और बड़ी चूक आर्यन के मोबाइल फोन को लेकर हुई। उस समय उनके खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं था जो फोन जब्त करने को सही ठहरा सके, फिर भी उनका फोन ले लिया गया।'

आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
नहीं हुई मेडिकल जांच
उन्होंने आगे बताया, 'सबसे अहम बात यह है कि फोन की जब्ती का कोई औपचारिक रिकॉर्ड नहीं रखा गया, जो ड्रग्स के मामले में प्रक्रिया की एक गंभीर कमी है। उनके फोन से मिली व्हाट्सएप चैट में भी ऐसा कुछ नहीं था जो इस मामले से जुड़ा हो। इसके अलावा भी कई अनियमितताएं थीं। उन पर ड्रग्स के सेवन का आरोप लगाया गया लेकिन कोई मेडिकल जांच या टेस्ट नहीं कराया गया, जो कि होना चाहिए था।'

क्यों नहीं दाखिल हुई चार्जशीट?
संजय कुमार सिंह ने आगे कहा, 'सभी सबूतों का आकलन करने के बाद, हम इस नतीजे पर पहुंचे कि आर्यन खान और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। उस समय के NCB डायरेक्टर ने आदेश दिया कि हम उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया को आगे न बढ़ाएं।'

शाहरुख खान, आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
2021 में जब NCB ने मुंबई में एक क्रूज पर छापा मारा और आर्यन खान को गिरफ्तार किया, तो यह उस साल के सबसे चर्चित विवादों में से एक बन गया। इसे 'कॉर्डेलिया क्रूज मामला' कहा गया। उनकी गिरफ्तारी उसके बाद मिली जमानत और आखिरकार मई 2022 में उन्हें सभी आरोपों से बरी किए जाने की घटना ने लोगों का बहुत ध्यान खींचा। इस मामले की जांच भी काफी चर्चा का विषय रही। शुरुआत में इस मामले को NCB की मुंबई टीम देख रही थी लेकिन जांच में गड़बड़ी की खबरों के बाद, इसे दिल्ली मुख्यालय से आए संजय कुमार सिंह के नेतृत्व वाली एक SIT को सौंप दिया गया था।

कितने लोगों के खिलाफ दायर हुई चार्जशीट?
- शाहरुख खान के बेटे को जमानत मिलने से पहले कुछ समय हिरासत में बिताना पड़ा था।
- SIT के गठन के बाद, संजय कुमार सिंह की देखरेख में इस मामले की फिर से समीक्षा की गई।
- मई 2022 में NCB ने आर्यन खान और पांच अन्य लोगों के खिलाफ लगे आरोप हटा दिए।
- मामले के 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की।