फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Who Is Sharat Saxena Mr India And Phir Hera Pheri Actor Undergoes 6 Hour Spine Surgery At 76

कौन हैं शरत सक्सेना: सर्जरी को लेकर चर्चा में 'हेरा फेरी' के तोतला सेठ, कभी अमिताभ पर लगाया था यह आरोप

Sat, 12 Sep 2026 03:37 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 12 Sep 2026 03:37 PM IST
सार

Who Is Sharat Saxena: अभिनेता शरत सक्सेना ने 76 साल की उम्र में एक मुश्किल स्पाइन सर्जरी करवाई है। मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में करीब 6 घंटे तक लंबर स्पाइन सर्जरी हुई। अब वह सफलतापूर्वक रिकवर कर रहे हैं। इस बीच जानिए शरत के जीवन और उनके एक्टिंग करियर के बारे में।

विज्ञापन
Who Is Sharat Saxena Mr India And Phir Hera Pheri Actor Undergoes 6 Hour Spine Surgery At 76
शरत सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'मिस्टर इंडिया' और 'फिर हेरा फेरी' जैसी फिल्मों में अपने दमदार किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले शरत सक्सेना ने हाल ही में स्पाइन सर्जरी करवाई है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें अस्पताल से लेकर घर वापस लौटने तक का उनका सफर नजर आया। जानिए कौन हैं शरत सक्सेना। 
विज्ञापन


कौन हैं शरत सक्सेना?
शरत सक्सेना का जन्म 17 अगस्त 1950 को मध्य प्रदेश के सतना में हुआ था। उन्होंने शुरुआत में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लिया। हालांकि, उनका मन एक्टिंग में था। इसी सपने को पूरा करने के लिए वह 1970 के दशक की शुरुआत में मुंबई आ गए।
विज्ञापन


शरत सक्सेना ने 1974 में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'बेनाम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उनका मजबूत और मस्कुलर लुक उनकी पहचान बन गया। इसी वजह से उन्हें ज्यादातर फिल्मों में एक्शन रोल, विलेन या हीरो के सामने खड़े होने वाले दमदार किरदार मिलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Who Is Sharat Saxena Mr India And Phir Hera Pheri Actor Undergoes 6 Hour Spine Surgery At 76
शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
250 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
शरत सक्सेना का फिल्मी करियर पांच दशक से भी ज्यादा लंबा रहा है। उन्होंने हिंदी के अलावा तेलुगु, मलयालम, तमिल और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है। वह अब तक 250 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।

'मिस्टर इंडिया' में दग्गा का किरदार हो या 'गुलाम' में रॉनी का रोल, शरत सक्सेना ने अपने हर किरदार से दर्शकों पर छाप छोड़ी। 'गुलाम' में उनके अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट विलेन के लिए नॉमिनेशन भी मिला था।

इसके अलावा वह 'त्रिदेव', 'घायल', 'गुप्त', 'बागबान', 'कृष', 'बजरंगी भाईजान' और 'फिर हेरा फेरी' जैसी फिल्मों में भी नजर आए। 'फिर हेरा फेरी' में तिवारी उर्फ टोटला सेठ का उनका किरदार भी काफी पसंद किया गया था। सबसे हाल में वे अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के साथ 'सन ऑन सरदार 2' में नजर आए थे।  

Who Is Sharat Saxena Mr India And Phir Hera Pheri Actor Undergoes 6 Hour Spine Surgery At 76
अमिताभ बच्चन और शरत सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ की फिल्मों में भी बनाई पहचान
  • शरत सक्सेना ने सिर्फ बॉलीवुड तक खुद को सीमित नहीं रखा।
  • उन्होंने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में भी कई फिल्मों में काम किया।
  • 'निर्णयम' और 'गंगा जमुना लंगा वंगा' जैसी फिल्मों के अलावा उन्होंने अलग-अलग भाषाओं की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है।

अमिताभ पर लगाया था ये आरोप
2021 में शरत ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'फिल्म इंडस्ट्री युवाओं की इंडस्ट्री है, यहां बुजुर्ग लोगों की जरूरत नहीं है। दुर्भाग्य से, हम मरकर खत्म भी नहीं हो रहे हैं। हम अभी भी जिंदा हैं और अभी भी काम करना चाहते हैं। आपको क्या लगता है कि इस इंडस्ट्री में बुजुर्ग लोगों के लिए कितने रोल लिखे जाते हैं? बुजुर्गों के लिए लिखे गए सभी अच्छे रोल अमिताभ बच्चन को मिल जाते हैं। मेरे जैसे लोगों के लिए जो थोड़ा-बहुत बचता है, वही हमें दे दिया जाता है। और ज्यादातर समय हम उन रोल्स को मना कर देते हैं। इसलिए मेरे जैसे किसी एक्टर के लिए काम करने के मौके लगभग न के बराबर हैं।'

Who Is Sharat Saxena Mr India And Phir Hera Pheri Actor Undergoes 6 Hour Spine Surgery At 76
शरत सक्सेना - फोटो : इंस्टाग्राम@sharat_saxena
फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं शरत सक्सेना
शरत सक्सेना अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। 70 की उम्र पार करने के बाद भी वह अपनी फिटनेस पर खास ध्यान देते हैं। उनकी फिट बॉडी और मजबूत पर्सनैलिटी आज भी लोगों को हैरान करती है।

Who Is Sharat Saxena Mr India And Phir Hera Pheri Actor Undergoes 6 Hour Spine Surgery At 76
शरत सक्सेना - फोटो : इंस्टाग्राम @sharat_saxena
शरत सक्सेना की पर्सनल लाइफ 
  • पर्सनल लाइफ की बात करें तो शरत सक्सेना मुंबई में अपनी पत्नी शोभा सक्सेना के साथ रहते हैं।
  • दोनों के दो बच्चे हैं, जिनके नाम वीरा और विशाल हैं।
  • अब सफल सर्जरी के बाद शरत सक्सेना धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं।
  • फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द पूरी तरह फिट होकर दोबारा अपने काम पर लौटेंगे।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: छठे हफ्ते भी 'हनुमान अंश' का जलवा बरकरार, पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, इस फिल्म को छोड़ा पीछे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed