फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anant ambani Radhika merchant Pre Wedding shah rukh khan shirtless look with black suit deets inside

Anant-Radhika Pre Wedding: प्री वेडिंग समारोह में छाए शाहरुख खान, शर्टलेस सूट ने खींचा लोगों का ध्यान

Sat, 02 Mar 2024 10:24 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 02 Mar 2024 10:24 AM IST
सार

इवेंट में शाहरुख खान बिना शर्ट के काले सूट में नजर आए। ड्वेन ब्रावो ने किंग खान और रणवीर सिंह के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।

विज्ञापन
Anant ambani Radhika merchant Pre Wedding shah rukh khan shirtless look with black suit deets inside
शाहरुख खान, ड्वेन ब्रावो - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी से पहले का उत्सव इस समय काफी चर्चा बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ीं कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज शामिल हुए। अक्षय कुमार से लेकर रणवीर सिंह और अजय देवगन तक ने इस समारोह में चार चांद लगाए, लेकिन अपने लुक की वजह से शाहरुख खान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 

विज्ञापन

Anant-Radhika Pre wedding: प्री वेडिंग समारोह में दिग्गज हस्तियों ने लगाए चार चांद, तस्वीरें हुईं वायरल

विज्ञापन

कार्यक्रम में छाए शाहरुख खान

इवेंट में शाहरुख खान बिना शर्ट के काले सूट में नजर आए। ड्वेन ब्रावो ने किंग खान और रणवीर सिंह के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेता और क्रिकेटर कैमरे के सामने पोज देते हुए दिख रहे हैं। फोटो में शाहरुख हीरे का हार पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, रणवीर  सिंह ऑल वाइट लुक में काफी डैशिंग लग रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Dwayne Bravo aka SIR Champion🏆🇹🇹 (@djbravo47)

परिवार के साथ प्री-वेडिंग इवेंट में हुए शामिल

इस समारोह में शाहरुख खान अपने पूरे परिवार - गौरी, आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ शामिल हुए। हाल ही में अभिनेता जामनगर पहुंचे थे। इस दौरान उनसे जुड़ीं तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हुए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान के लिए साल  2023 काफी शानदार रहा। उनकी तीनों फिल्म पठान, जवान और डंकी को लोगों ने खूब पसंद किया। वे जल्द ही टाइगर वर्सेज पठान में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स  के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो सकती है। इसके अलावा, यह भी कहा जा रहा है कि शाहरुख अपनी बेटी सुहाना के साथ एक फिल्म में काम करने वाले हैं, हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Anant-Radhika Pre Wedding: फंक्शन में क्रिस्टल गाउन में नजर आईं राधिका, कॉपी किया ब्लेक लाइवली का मेट गाला लुक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed