{"_id":"170a08401e5c6fdaf008aa66e7e0065d","slug":"where-is-hrithik-wife-sujain","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन दिनों कहां हैं ऋतिक की पत्नी?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन दिनों कहां हैं ऋतिक की पत्नी?
अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 09 Sep 2013 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश रोशन की जन्मदिन पार्टी में हर कोई यह जानना चाहता था कि ऋतिक की पत्नी हैं कहां?
विज्ञापन
ऋतिक द्वारा पिता के जन्मदिन पर दी गई पार्टी में उनकी पत्नी सुजैन का दूर रहना मेहमानों की नजर में खटका। इस पार्टी में जहां रोशन परिवार के सारे रिश्तेदार और मित्र मौजूद थे, वहीं सुजैन बमुश्किल आधे घंटे दिखीं और गायब हो गईं।
परिवार के चित्रों में भी सुजैन करीब-करीब गायब हैं। ऋतिक रोशन पार्टी में अपनी बहन सुनैना के साथ पहुंचे थे। पार्टी में मौजूद लोगों के अनुसार नौ बजे शुरू हुई पार्टी में सुजैन देर रात लगभग 10.45 बजे अपने भाई जाएद और माता-पिता के साथ आईं।
विज्ञापन
केट कटने के बाद करीब 11.15 बजे लौट गईं। इसके बाद से दबी जुबान में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि आखिरी सुजैन ऋतिक के साथ क्यों नहीं आईं।
विज्ञापन
वे राकेश रोशन की बहू हैं और ससुर की पार्टी में वह एक मेहमान की तरह नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ऋतिक से सिर्फ काम भर की बातचीत की।