{"_id":"639729d3aabe0e014e76b64a","slug":"when-karan-johar-said-salman-khan-asked-too-much-fees-to-do-kuch-kuch-hota-hai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: 'कुछ कुछ होता है' के लिए सलमान ने मांगी थी मोटी फीस, करण जौहर हो गए थे परेशान?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: 'कुछ कुछ होता है' के लिए सलमान ने मांगी थी मोटी फीस, करण जौहर हो गए थे परेशान?
Mon, 12 Dec 2022 06:57 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:57 PM IST
सार
करण जौहर का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सलमान खान यह रोल करेंगे।
विज्ञापन
करण जौहर-सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'कुछ कुछ होता है' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही। शाहरुख खान, काजोल, सलमान खान और रानी मुखर्जी जैसे सितारों से सजी 1998 में आई इस फिल्म का क्रेज आज भी दर्शकों के बीच बरकरार है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी और सलमान खान द्वारा अदा किए गए रोल इन दोनों सितारों से पहले इंडस्ट्री के तमाम अन्य एक्टर्स को ऑफर किए थे। लेकिन, सपोर्टिंग रोल होने के कारण कोई भी राजी न हुआ। बाद में सलमान खान इस रोल को करने के लिए राजी हुए, लेकिन उन्होंने इसके लिए करण जौहर से अच्छी खासी फीस की मांग रख डाली।
विज्ञापन
एक इंटरव्यू के दौरान खुद करण जौहर ने इस बात का खुलासा किया था। उस इंटरव्यू का हिस्सा एक बार फिर वायरल हो रहा है। करण जौहर ने कहा कि यह सेकेंड लीड रोल था, लेकिन मेरी इच्छा थी कि इसे कोई स्टार ही अदा करे, क्योंकि वह काजोल को लेकर जाएगा। ऐसे में इस रोल को कोई भी सामान्य एक्टर करे तो ठीक नहीं होता। करण ने आगे कहा, 'सलमान खान की बहन अलवीरा मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। हम दोनों साथ बैठे थे और इस फिल्म के बारे में बात करने लगे। सलमान भी उस वक्त वहां थे और इस रोल के बारे में उन्होंने जानना चाहा। हालांकि, मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि ये रोल वो करेंगे, सलमान ने फिल्म के बाकी एक्टर्स के नाम पूछे और डेट्स पर बात की।'
विज्ञापन
Rani Chatterjee: ट्रोल्स पर बुरी तरह भड़कीं रानी चटर्जी, वीडियो शेयर कर खास अंदाज में की बोलती बंद
विज्ञापन
इसके बाद सलमान खान ने करण से कहा, 'मैं यह रोल करूंगा।' करण जौहर ने कहा, 'सच में?' तो सलमान बोले- 'मुझे इस रोल के बारे में बताओ।' करण जौहर ने इंटरव्यू में बताया कि रोल के बारे में सुनने के बाद सलमान ने फीस पर बात की। इस रोल के लिए उन्होंने उस वक्त के हिसाब से काफी ज्यादा मोटी फीस मांगी। इसके बाद मैंने अपने पिता को यह बताया तो उन्होंने कहा कि सलमान काफी शानदार हैं, लेकिन हमारे पास बजट नहीं है। इसके बाद करण जौहर ने बताया कि उन्होंने सैफ अली खान और चंद्रचूर्ण सिंह को भी यह रोल ऑफर किया, लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। सैफ ने कहा था कि 'मैं रिस्क नहीं लेना चाहता, अभी मेरे करियर की शुरुआत है।'
Mumbai: अभिनेत्री को परेशान करने वाला आरोपी गिरफ्तार, करता था पीछा, भेजता था अश्लील मैसेज
करण जौहर ने आगे कहा, 'उस रात मैं बहुत अपसेट था। मेरे एक दोस्त ने मुझे बुलाया। चंकी पांडे ने एक पार्टी रखी थी और सलमान भी वहां मौजूद थे।' करण ने आगे बताया, 'सलमान मुझे देखकर मेरे पास आए और बोले- 'कुछ परेशान दिख रहे हो?' इसके बाद उन्होंने दोबारा अपने पास बुलाया और बोले- 'मैं तुम्हारी फिल्म कर रहा हूं। मुझे तुम पसंद हो, तुम्हारे पिता बेहद पसंद हैं। तुम्हारी जो इच्छा हो मुझे वो फीस दें।' करण जौहर ने आगे कहा कि 'यह दोनों इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा रिजेक्ट किए गए किरदार थे। लेकिन, रानी मुखर्जी और सलमान खान दोनों को इस रोल के लिए अवॉर्ड मिला था।'
Pushpa: पुष्पा के निर्माताओं के 15 ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी, अधिकारियों को विदेशी फंडिंग का शक