{"_id":"599d459f4f1c1b85188b4887","slug":"when-ileana-dcruz-steam-up-the-whole-lucknow-with-her-lovely-talks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब इलियाना डि क्रूज ने लूट लिया लखनऊ !","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब इलियाना डि क्रूज ने लूट लिया लखनऊ !
पंकज शुक्ल
Updated Wed, 23 Aug 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
इलियाना डी क्रूज
हजारों युवाओं की भीड़, सितारों की एक झलक पाने को बेताब उनके चाहने वाले और रंगत ‘बादशाहो’ के कलाकारों की। ‘बर्फी’, ‘रुस्तम’, और ‘मुबारकां’ की कामयाबी में दमकती इलियाना डी क्रूज के श्री रामस्वरूप ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल कॉलेजेस के तिवारी गंज कैंपस में उदय ने एक बारगी तो मंगलवार की दोपहर आसमान के ठीक बीचोंबीच चमकते सूरज को भी मानो ढक लिया।
युवाओं की जो लहर मुख्यद्वार से लेकर अंदर मैदान तक बनी उसमें उनके साथी कलाकार ईशा गुप्ता और इमरान हाशमी मानो सर्फिंग करते दिखे। इलियाना ने माना कि किसी हिंदी फिल्म के लिए इतने जोशीले युवा किसी कार्यक्रम में जुटे हों, पूरे देश में उनके लिए ये पहला अनुभव रहा।
उत्तर प्रदेश के नं. 1 अखबार अमर उजाला और फिल्म ‘बादशाहो’ के निर्माता भूषण कुमार ने मिलकर मंगलवार का दिन लखनऊ के युवाओं के लिए मंगल कर दिया। सूरज आसमान पर चढ़ने के साथ ही श्री रामस्वरूप ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल कॉलेजेस के सामने मेला लगने लगा और दोपहर होते होते इस मेले का ज्वार पूरे शहर में फैल गया।
विज्ञापन
पढ़ें- इमरान, ईशा और इलियाना से सीधा संवाद कर झूम उठे छात्र, देखें तस्वीरें
‘अमर उजाला’ से बात करते हुए इलियाना ने इस बात पर खुशी जताई कि बड़ी तादाद में लखनऊ की लड़कियों ने भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए जोश दिखाया है।

फिल्म में अपने किरदार गीतांजलि के बारे में बताते हुए इलियाना ने कहा कि ये एक ऐसी लड़की की कहानी है जो दब्बू और डरपोक नहीं है। वह चुनौतियों के सींग पकड़कर उन्हें हराना जानती है। कैंपस में युवाओं के साथ सीधा संवाद करते हुए इमरान हाशमी काफी जोश में दिखे।
हिंदी सिनेमा के लीजेंडरी आशिक बन चुके इमरान ने ‘अमर उजाला’ के जरिए लखनऊ के युवाओं को ये संदेश दिया कि संघर्ष कैसा भी हो, अगर हम हिम्मत न हारें तो हर मुश्किल पार हो ही जाती है। उन्होंने कहा कि जीवन में सब कुछ हमारे मन का ना भी हो तो भी युवाओं को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।
‘रश्के कमर’ और ‘पिया मोरे’ जैसे गानों की सुपर कामयाबी का जश्न मनाते हुए फिल्म ‘बादशाहो’ के गीतकार मनोज मुंतशिर ने पूरे कार्यक्रम का संचालन करते हुए युवाओं में खूब जोश भरा और अवध की माटी की याद दिलाते हुए कहा कि इस मिट्टी में ही अन्याय के खिलाफ बगावत है।
जुल्म न सहने की यही खासियत अवध के लोगों को दूसरे सूबों से अलग बनाती है। फिल्म की एक और कलाकार ईशा गुप्ता ने भी लखनऊ के इस जोश को सलाम किया और ‘अमर उजाला’ का खासतौर से इस बात के लिए धन्यवाद किया कि उसने हिंदी फिल्म सितारों का उनके प्रशंसकों के साथ सीधे संवाद करने की ये परंपरा शुरू की।