बॉलीवुड के कंपोजर, सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया अपने कड़े तेवर के लिए जाने जाते हैं। म्यूजिक शोज के दौरान उनका जज से पंगा लेना हो या रिपोर्टर द्वारा पूछा गया सवाल हो वो बेबाक जवाब देते हैं। ऐसे ही एक मौके पर पैपराजी ने हिमेश से रानू मंडल को लेकर सवाल कर दिया था, जिसके बाद हिमेश भड़क गए थे।
2 of 6
Himesh Reshammiya
- फोटो : social media
पैपराजी ने एक कार्यक्रम के दौरान रानू मंडल के सेल्फी विवाद को लेकर हिमेश से सवाल पूछ लिया था। इस पर हिमेश रेशमिया भड़क गए थे। हिमेश ने पत्रकार से कहा कि आखिर उनसे ये सवाल क्यों पूछा गया। मैं रानू मंडल का मैनेजर नहीं हूं।
3 of 6
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya
- फोटो : Social Media
उन्होंने कहा कि इसका सही जवाब खुद रानू मंडल ही दे सकती हैं। मैं कैसे इस सवाल का जवाब दे सकता हूं। यह सही नहीं है। मैंने बहुत सारे लोगों को ब्रेक दिया है लेकिन अगर उनके जीवन में कुछ होता है, तो मैं इसका जवाब नहीं दे सकता हूं। हिमेश ने कहा कि दर्शन रावल, शैनन, पलक मुच्छल जैसे सितारों को मैंने लॉन्च किया है। रानू मंडल के पास लता मंगेशकर जैसी आवाज थी। इसलिय मैनें उन्हें ब्रेक दिया।
4 of 6
हिमेश रेशमिया और रानू मंडल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हिमेश रेशमिया ने उन्हें सबसे पहले फिल्म में गाना गाने का मौका दिया था। उन्होंने अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में गाने का अवसर दिया था। अब अचानक से रानू मंडल कहीं गायब हो गई हैं। रानू ने एक मौके पर एक फैन के साथ सेल्फी लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उन्हें ना ही किसी रियलिटी शो में देखा जाता है और ना ही किसी गाने की रिकॉर्डिंग में।
5 of 6
Ranu Mondal
- फोटो : social media
जानकारी के लिए बता दें कि रानू मंडल का पश्चिम बंगाल के राणा घाट के रेलवे स्टेशन पर एक शख्स ने वीडियो बनाया था, जिसमें वह लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा' है गा रही थीं। वीडियो रातों रात वायरल हो गया और रानू मंडल एक स्टार बन गई थीं।