फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Amitabh Bachchan defended Nawazuddin Siddiqui said his hard work brought him where he deserved to be

Nawazuddin Siddiqui: जब अमिताभ बच्चन ने बांधे थे नवाजुद्दीन की तारीफों के पुल, इस वजह से बताया था ग्रेट

Sun, 01 Jan 2023 07:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 01 Jan 2023 07:03 PM IST
सार

नवाजुद्दीन जल्द ही फिल्म 'हड्डी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
When Amitabh Bachchan defended Nawazuddin Siddiqui said his hard work brought him where he deserved to be
अमिताभ बच्चन-नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। एक बेहद साधारण पृष्ठभूमि वाले नवाजुद्दीन अपनी मेहनत के दम पर यहां तक पहुंचे हैं। इसके लिए उन्होंने काफी लंबा संघर्ष किया। नवाजुद्दीन के संघर्ष की तारीफ खुद अमिताभ बच्चन भी कर चुके हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी वर्ष 2016 में फिल्म 'तीन' में साथ नजर आए। इस फिल्म की रिलीज से पहले जब एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन से नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जिक्र किया गया था तो उन्होंने काफी दिलचस्प बातें कहीं।

विज्ञापन


बातचीत के दौरान बिग बी से पूछा गया था कि नवाजुद्दीन किसान होने के बाद मनोरंजन जगत से जुड़े, उनकी कहानी कितनी प्रेरणादायक है! इस पर बिग बी ने कहा था, 'वह पहले किसान थे और अब मनोरंजन जगत से जुड़ गए, यह नवाजुद्दीन को परिभाषित करने का खराब तरीका है।' बिग बी ने उस धारणा पर भी सवाल उठाए, जिसके मुताबिक किसान पृष्ठभूमि वाले मनोरंजन जगत में नहीं आ सकते। 
विज्ञापन

NTR 30: साउथ की एक और पैन इंडिया फिल्म होगी रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी Jr Ntr की एक्शन थ्रिलर
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने आगे कहा था कि नवाजुद्दीन की कहानी इसलिए प्रेरक है, क्योंकि वह बेहद प्रतिभाशाली हैं और परिश्रमी हैं। इसी खूबी ने उन्हें यहां पहुंचाया है, जिसके वो हकदार हैं। अमिताभ बच्चन ने आगे कहा, 'नवाजुद्दीन की परफॉर्मेंस सादगी भरी होती हैं, जो कि किसी और एक्टर के लिए मुश्किल टास्क हो सकती है।' अमिताभ बच्चन ने नवाजुद्दीन की तारीफ करते हुए आगे कहा, 'उनका प्रदर्शन बेहद सरल है और एक अभिनेता के लिए कैमरे के सामने सरल होना सबसे मुश्किल काम है।'
Vidya Balan: विद्या बालन की इस निर्देशक के साथ फिल्म करने की इच्छा रह गई अधूरी, बिना शरमाए कह दी थी यह बात

अमिताभ बच्चन ने इस बातचीत के दौरान आगे कहा था, 'मैंने नवाजुद्दीन को कभी रटकर डायलॉग बोलते हुए नहीं देखा। मुझे यकीन है कि उनके साथ काम करने वाले बाकी लोगों ने भी ऐसा नहीं देखा होगा। नवाज ग्रेट हैं।' वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन जल्द ही फिल्म 'हड्डी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रहे हैं।
Alia Bhatt: आलिया ने साझा किया गर्भावस्था के दौरान काम का अनुभव, बोलीं- कुछ हफ्ते थोड़े मुश्किल थे क्योंकि...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed