{"_id":"8d71267c3bac75408b4b1daedbc5ded7","slug":"what-is-the-secret-of-asin-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिन की पार्टी का राज क्या है? ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
असिन की पार्टी का राज क्या है?
मुंबई, अमर उजाला
Updated Sat, 19 Oct 2013 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर बड़ी-बड़ी हिट फिल्मों से जुड़ी होने के बावजूद असिन की बॉलीवुड में वह पूछ नहीं है, जो होनी चाहिए।
विज्ञापन
इस बात को वह खुद भी अच्छे समझ चुकी हैं और इसलिए उन्होंने 26 अक्तूबर को आ रहे जन्मदिन की जोरदार पार्टी देने का फैसला किया है।
इस पार्टी में वह अपनी फिल्मों के सभी हीरो को बुलाने जा रही हैं। जिनमें सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार शामिल हैं।
जानकारों के अनुसार इन नायकों की हीरोइन हो कर सफलता पाने वाली असिन आगे इन लोगों से अपने अच्छे बरकरार नहीं रख सकी। वह अपनी इस गलती को इस जन्मदिन पर सुधरना चाहती हैं। वह इस जन्मदिन पर 28 साल की होने जा रही हैं।
मुंबई के एक पांच सितारा होटल में होने वाली इस पार्टी के मेहमानों की सूची में अजय देवगन, जॉन अब्राहम के साथ साजिद नाडियाडवाला, जैकलीन फर्नांडिज, सोनम कपूर और रवीना टंडन के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
असिन ने 2011 में आमिर खान के अपोजिट ‘गजनी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्हें उस साल फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू खिताब मिला था। इसके बाद सलमान खान की ‘रेडी’ में वह हिट रही थीं और साजिद खान की ‘हाउसफुट 2’ के साथ वह सफलता की हैट्रिक लगाने में सफल रही थीं।
विज्ञापन
पिछले साल भी उनकी ‘बोल बच्चन’ और ‘खिलाड़ी 786’ हिट थी। इन सफलताओं के बावजूद असिन का बाजार उनकी प्रतिद्वंद्वि हीरोइनों के मुकाबले ठंडा है।
जानकारों के अनुसार असिन अपने स्वभाव के कारण दूसरी हीरोइनों से पिछड़ रही हैं। वे बॉलीवुड की पार्टियों में नहीं जाती हैं। उनका स्वभाव कम बोलने वाला है। लेकिन ऐसा लगता है कि असिन ने खुद को बदलने का फैसला किया है।
नतीजा, वह जन्मदिन पर पार्टी दे रही हैं। फिलहाल वह बैंकॉक में निर्देशक उमेश शुक्ला की फिल्म शूट कर रही हैं। वह अगले सप्ताह मुंबई लौटेंगी।