'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर रिलीज, दो हजार करोड़ की फिल्म और फ्लॉप एक्टर्स; चार मिनट के ट्रेलर में दिखे कई रंग
Welcome To The Jungle Trailer Release: अक्षय कुमार एक बार फिर कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर काफी मजेदार है।
विस्तार
ट्रेलर की शुरुआत जैकलीन फर्नांडीज और परेश रावल को दिखाने से होती है। इसके बाद एक-एक करके फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आती है। एक वॉयस ओवर सभी कलाकारों के नाम बताता है। इसके बाद परेश रावल एक फिल्म बनाने का प्लान बनाते हैं। इसमें वह सभी कलाकारों को कास्ट करते हैं।
ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि फिल्म की शूटिंग एक गांव में शुरू होती है। गांव वालों को लगता है कि फिल्म के कलाकार उनके गांव को गुंडों से आजाद कराएंगे। इतने में वहां असली गुंडे आ जाते हैं। इसके बाद फिल्म का सेट अखाड़ा बन जाता है। फिल्म की स्टारकास्ट और असली गुंडों में जबरदस्त टकराव होता है।
ट्रेलर में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी का काम जबरदस्त है। अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दलेर मेहंदी और आफताब का काम भी शानदार है। इसके अलावा दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज और रवीना टंडन ने भी अच्छी अदाकारी की है।
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है और इसके निर्माता फिरोज नाडियाडवाला हैं।