{"_id":"7f52044621704f75776f43349001408a","slug":"welcome-to-karachi-s-song-is-not-good-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वेलकम 2 कराची' के इस भड़काऊ गाने पर रोक की मांग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वेलकम 2 कराची' के इस भड़काऊ गाने पर रोक की मांग
Updated Fri, 22 May 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली उच्च न्यायालय में मंगलवार को एक याचिका दायर कर अरशद वारसी अभिनीत 'वेलकम 2 कराची' फिल्म के एक गाने पर रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता का आरोप है कि यह गाना शराब का दुष्प्रचार और नर्सरी की एक कविता को बदनाम करता है। याचिका सिटीजन फॉर बेटर इंडिया नामक गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) ने दायर की, जिसे न्यायमूर्ति बी.डी. अहमद और न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने मामले की सुनवाई बुधवार तक के लिए मुल्तवी कर दी है। एनजीओ ने कहा कि गाने के बोल 'लल्ला लल्ला लोरी, दारू की कटोरी' बेहद आपत्तिजनक है।
'वेलकम 2 कराची 21' मई को रिलीज होनी है। यह याचिका केंद्र सरकार, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, दिल्ली सरकार और फिल्म के निर्माता पूजा एंटरटेनमेंट एंड फिल्म्स लिमिटेड के खिलाफ दायर की गई है।
विज्ञापन
इसमें गाने को फिल्म से हटाने और तुरंत प्रभाव से टेलीविजन चैनलों पर इसका प्रसारण रोकने का निर्देश देने की भी मांग की गई है।