मर्डर केस सॉल्व करते दिखे अली फजल, क्या सोनाली बेंद्रे का होगा जबरदस्त कमबैक? वेब सीरीज 'राख' का ट्रेलर रिलीज
Raakh Web Series Trailer: 70 के दशक में क्राइम के महानगरों में प्रवेश की कहानी दिखाएगी वेबसीरीज 'राख'। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और अभिनेता अली फजल की इस नई सीरीज का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। देखें इसे ट्रेलर में क्या खास है ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां-बाप को बच्चे खो जाने का डर
सीरीज की पृष्ठभूमि 1970 की रखी गई है। यहां दो बच्चे घर से कहीं जाने को निकलते हैं, मगर पहुंचते नहीं हैं। उनकी मां मोना अरोड़ा का किरदार अभिनेत्री ,सोनाली बेंद्रे ने निभाया है, जो अपने बच्चों को ढूंढने के लिए परेशान हो रही है। वहीं दूसरी तरफ एक पुलिस ऑफिसर जय प्रकाश हैं जिका किरदार अली फजल ने निभाया है। ट्रेलर के अनुसार शहर में एक के बाद एक मर्डर केस हो रहे हैं, जिन्हें सुलझाने के लिए पुलिस दिन रात काम कर रही है।
'राख' के ट्रेलर में दिखाई गई कहानी सत्तर के दशक की लगती है। यह 1978 में दिल्ली में हुए गीता और संजय चोपड़ा अपहरण मामले से मेल भी खाती है। सीरीज में सोनाली बेंद्रे, अली फजल, आमिर बशीर मुख्य किरदार में हैं। इस साथ ही आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान, राकेश बेदी, और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इस वेब सीरीज का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। वो इससे पहले 'पाताललोक' सीरीज का निर्देशन भी कर चुके हैं। इसकी कहानी अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने लिखी है। यह क्राइम इन्वेस्टिगेशन सीरीज 12 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।