फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   We must support Modi: Shahrukh Khan

असहिष्णुता पर फिर बोले शाहरुख, पीएम मोदी को बताया महान

Sat, 16 Apr 2016 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 16 Apr 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
We must support Modi: Shahrukh Khan
देश में असहिष्‍णुता पर बयान देकर निशाना बन चुके शाहरुख खान ने एक बार फिर पीएम मोदी और असहनशीलता पर बयान दिया है। शाहरुख खान ने कहा है कि हमें नरेंद्र मोदी का समर्थन करना चाहिए, क्योंकि देश ने उन्हें बहुमत देकर चुना है। शाहरुख का कहना  है कि वह सबसे बड़े देशभक्त हैं। उनसे बड़ा देशभक्त कोई और नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वह आखिरी बार सफाई दे रहे हैं। वह फिर कभी इस मुद्दे पर सफाई नहीं देना चाहते।
विज्ञापन


दरअसल, इस शुक्रवार शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' रिलीज हुई है। उसके प्रचार के सिलसिले में वह कई इंटरव्यू दे रहे हैं। ऐसे में शनिवार को उन्होंने चर्चित टीवी शो 'आपकी अदालत' में असहिष्‍णुता मामले पर अपने जन्मदिन पर दिए गए बयान और उसके बाद उपजे विवाद पर खुलकर बात की।
विज्ञापन


शाहरुख खान ने कहा, "मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं। देश की आवाम जब किसी को चुनती है, वो चाहे नरेंद्र मोदी जैसा महान शख्स क्यों न हो? हम सब को उस नेता का समर्थन करना चाहिए। यह बहुत जरूरी है, क्योंकि देशवासियों ने उन्हें बहुमत देकर चुना है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख ने आगे जोड़ा, "मैं राजनीति करने वाला कोई नेता नहीं हूं, देश के राजनीतिक माहौल पर टीका-टिप्पणी करना मेरा काम नहीं है। मैं एक मनोरंजन करने वाला आदमी हूं, मेरी क्या मजाल है कि मैं कि कोई ऐसी टिप्पणी करूं, जो देशहित में न हो।"

यही नहीं, शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर दिए गए अपने बयान के प्रस्तुतिकरण को लेकर भी सवाल उठाए और अपने पुराने बयान को दोहराकर उसका मतलब बताया। पढ़िए, अगली स्लाइड में ट्विटर टाउनहॉल का वो बयान, जिस पर मचा था बवाल।

शाहरुख का ट्विटर टाउनहॉल में दिया गया वो बयान, जिस पर मचा था बवाल

We must support Modi: Shahrukh Khan
शाहरुख खान ने पिछले साल नवंबर में दो तारीख को अपने जन्मदिन के मौके पर ट्विटर टाउनहॉल नाम के एक टीवी कार्यक्रम कहा था कि देश में असहिष्‍णुता बढ़ी है। इतना ही नहीं, तब शाहरुख ने ये भी कहा था कि प्रतीकात्मक तौर पर अगर उन्हें भी उन्हें अवार्ड लौटाना पड़ा तो वह ऐसा करेंगे (उन दिनों तेजी से देश का बौद्ध‌िक वर्ग तेजी से अवार्ड लौटा रहा था)। उनका यह भी कहना था कि उनके मुस्लिम होने के चलते देश में कई बार कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं। उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाए जाते हैं, जबकि उनसे बड़ा देशभक्त कोई नहीं है।

लेकिन अब उनका कहना है कि उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया गया था, तब उनके बयान का आशय महज ये था कि वह देश को नौजवानों को कुछ संदेश देना चाहते थे। उनके मुताबिक देश के नौजवानों को यह बात समझनी चाहिए कि वह किसी को उसके धर्म, जाति के आधार पर न बांटें और महज इसलिए उससे भेदभाव न करें कि वह किसी धर्म या किस जाति का है।

अपने बारे में बताते हुए कि उन्होंने कहा कि उनके अपने घर में तीन-तीन धर्म माने जाते हैं। वह एक मुस्लिम परिवार में पैदा हुए हैं, उनकी पत्नी हिन्‍दू हैं, जबकि उनके बच्चों की आस्था इन दोनों के साथ अन्य धर्मों में भी है। इस तरह से उनके अपने घर में पूरा भारत रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed