फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   watch first poster of horror story

ये है ‘हॉरर स्टोरी’ का पहला भुतहा पोस्टर

Sat, 17 Aug 2013 12:41 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Sat, 17 Aug 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
watch first poster of horror story

भुतही फिल्म बनाने के लिए चर्चित निर्देशक विक्रम भट्ट की नई फिल्म हॉरर स्टोरी का पहला पोस्टर आ गया है। फिल्म के नाम की तरह ही यह पोस्टर डरावना है।

विज्ञापन


निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट ने हॉरर ब्रांड को अपने साथ चिपका लिया है। वे इसके आगे कुछ देख-बना नहीं रहे। बीते पांच साल में '1920', 'शापित', 'हॉन्टेड-थ्रीडी', 'डेंजरस इश्क', 'राज 3' जैसे डरावनी फिल्में बनाने के बाद वह अब इस साल ‘हॉरर स्टोरी’ लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन


horror

यह फिल्म सात नौजवान लड़के-लड़कियों की कहानी है, जो एक-दूसरे से शहर के एक बदनाम होटल में रात गुजारने की शर्त लगाते हैं। लेकिन वे नहीं जानते कि होटल में उनका अंजाम क्या होगा। शर्त की एक रात उन्हें जिंदगी की मजे देने के बजाय आखिरी रात बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म का निर्देशन आयुश रैना ने किया है। जबकि विक्रम भट्ट ने मोहम्मद आजाद के साथ मिल कर कहानी लिखी है और फिल्म का निर्माण किया है। हाल में उन्होंने फिल्म का पोस्टर जारी किया, जो बताता है कि इसका लुक कैसा होगा।

फिल्म में करन कुंद्रा, निशांत मलकानी, रवीश देसाई, हसन जैदी, अपर्णा वाजपेयी, राधिका मेनन, नंदिनी वेद और शीतल सिंह ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed