इस ट्रेलर को देख हसेंगे या डरेंगे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिपाशा बसु की फिल्म 'क्रीचर 3डी' का ट्रेलर लांच कर दिया गया है। फिल्म में बिपाशा के साथ पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास रोमांस करते नजर आएंगे।
फिल्म का निर्माण विक्रम भट्ट ने किया है। 'क्रीचर 3डी' 12 सितंबर को रिलीज होगी। आत्मा के बाद बिपाशा बसु एक बार फिर भुतही फिल्म में नजर आएंगी।
क्रीचर एक अनदेखा और डरावना आधा मनुष्य, आधा जानवर है। विक्रम का कहना है कि एक आदमी ने मुझसे आकर कहा कि मुझे इस फिल्म की कहानी मालूम है। इसमें बिपाशा बसु हर अमावस की रात को क्रीचर बन जाती हैं।
फिल्म का ट्रेलर देख आप खुद ही तय कीजिए कि क्या आपको यह ट्रेलर देखकर डर लग रहा है। फिल्म के कई सीन हॉलीवुड की फिल्मों से कॉपी लग रहे हैं।
क्रिएचर फिल्म का ट्रेलर
और नटवर लाल का पोस्टर भी
इसी के साथ एक कॉमेडी फिल्म नटवर लाल का पोस्टर भी देखिए। फिल्म में मुख्य भूमिका इमरान हाशमी ने निभाई है। फिल्म में वह एक ठग की भूमिका में हैं। कुणाल देशमुख के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में इमरान हाशमी के आपोजिट पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा मल्लिक काम कर रही है। फिल्म में परेश रावल, केके मेनन और दीपक तिजोरी भी मुख्य भूमिकाओं में है। फिल्म 29 अगस्त को रिलीज हो रही है।