'सलमान खान ने शराब पीकर मुझे पूरी रात गालियां दी थी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान से ऐश्वर्या का रिश्ता खत्म हुए लंबा वक्त हो चुका है। लेकिन आज भी उनसे ऐश्वर्या को लेकर सवाल पूछे जाते हैं। आखिर वो कौन सी रात थी, जिसने एक ही झटके में ऐश्वर्या और सलमान के बीच लंबी दूरियां पैदा कर दीं। वो रात थी, जिस रात सलमान ने विवेक को फोन कर गालियां दीं, और इसको लेकर विवेक के प्रेस कॉन्फ्रेंस की इसके बाद सलमान-ऐश्वर्या का रिश्ता गुजरे जमाने की बात हो गई। विवेक ने उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा था।
विवेक ओबेरॉय अपने शब्दों में कुछ यूं बताते हैं '29 तारीख की रात की ये बात है। 12 या 12:30 के करीब का समय था। तो आप इसे 30 तारीख की घटना मान सकते हैं। 12:30 से 5:00 बजे तक यानि 4 से 5 घंटे तक ये ड्रामा चलता रहा है। सलमान ने मेरे मोबाइल पर फोन किया। वो मुझसे बात करने लगे।'
विवेक कहते हैं कि 'मैं उनसे बात करने के शुरु में ही समझ गया कि उन्होंने बेहद शराब पी रखी है। वो शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने मुझसे कहा कि तूने अपने आप को समझ क्या रखा है, बहुत बत्तमीजी से बात कर रहे थे। मैं आपको बताऊं कि उनकी जबान बेहद गंदी है। सलमान जब शराब के नशे में बात करते हैं, तो सामने वाला आदा तो समझ ही नहीं पाता कि ये क्या बोल रहा है। कहने लगे कि तू भी मेरी तरह बैड ब्वाय है, खराब आदमी है।
विवेक ने इसके जवाब मे कहते हैं 'मैंने सलमान से कहा कि देखो, सलमान मैं तुम्हारी तरह नहीं हूं, ये बात साफतौर पर समझ लो, क्योंकि मुझे लोगों से बात करने का भी पता है, औरतों को इज्जत देने का भी पता है और ये भी पता है कि सामने वाले को इज्जत कैसे देनी है। इसलिए मैंने कहा कि मुझे अपनी तरह ना कहें कोई बात है, तो करें।'
'तेरा ऐश्वर्या से चक्कर चल रहा है'
विवेक सलमान के सवालों के बारे में बताते हैं, 'सलमान ने मुझसे पूछा कि मेरा चक्कर, अफेयर किसके साथ चल रहा है? मैंने कहा कि मेरा कोई अफेयर नहीं है, हां इंडस्ट्री में मेरी कई लोगों से अच्छी दोस्ती है। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हीरोइनों के नाम लेने शुरु कर दिए।'
'उन्होंने ऐश्वर्या राय का नाम लिया, रानी मुखर्जी का नाम लिया, दीया मिर्जा का नाम लिया यहां तक कि उन्होंने सोमी अली का नाम लिया। जिन स्टार के साथ मैंने काम किया उनके साथ नाम जोड़ना तो समझ में भी जाए, लेकिन सोमी अली का नाम उन्होंने लिया जिनसे मैं आखिरी बार मिला भी सात साल पहले था।'
विवेक के अनुसार, 'ये सब मुझे चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि इन सब के साथ मेरे शारीरिक संबंध हैं, मैं इन सबको घुमा रही हूं और मैं बहुत बुरा आदमी हूं। उन्होंने मुझे वो गालियां दीं कि मैं उन्हे बात नहीं सकता उन्होंने इन सब लड़कियों के बारे में गंदी-गंदी बातें की। उन्होंने मेरी मंगेतर गुरुप्रीत के बारे में भी बेहद गलीच बाते कीं।
'पूरे 41 बार उन्होंने मुझे फोन किया'
लगातार सलमान की गालियों से परेशान होकर विवेक ने फोन कट करने की कोशिश की, वो बताते हैं 'मैंने उनका फोन काट दिया, लेकिन वो लगातार मुझे बात करते रहे। मैं कोई खूबसूरत लड़की नहीं हूं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मुझे 41 बार फोन किया। जी हां अक रात में 41 बार।'
'जब पानी सिर से उतर गया तो मैंने कहा कि सलमान अब बस करो, अगर अब तुमने कुछ भी कहा तो तुम उन रिश्तों को खत्म कर दोगे जो मेरे और सोहेल के अरबाज के बीच हैं। अरबाज और सोहल मेरे दोस्त हैं, यहां तक कि सलीम अंकल ने कई बार मुझे करियर के लेकर सलाह दी है। यहां तक कि मेरे पिता और सलीम अंकल 30 साल पुराने दोस्त हैं।'
विवेक कहते है कि उन्होंने ना मेरे पिता को बख्शा ना अपने पापा को। वो कहते हैं 'मेरे सलीम अंकल और पापा की दोस्ती की बात कहते ही उन्होंने मेरे पापा को गालियां देनी शुरु कर दी। उन्होंने कहा कि सुरेश कौन है, क्या है? यहां तक कि उन्होंने अपने पिता सलीम खान के लिए भी खराब भाषा का इस्तेमाल किया।