फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Agnihotri once Mocked Jawan then praised film now netizens Slam him For Spreading Hatred against SRK

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख के खिलाफ फैलाई नफरत? पुराने वीडियो ने खोली पोल, भड़के नेटिजन्स

Wed, 13 Sep 2023 09:33 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 13 Sep 2023 09:33 PM IST
सार

विवेक अग्निहोत्री का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसे देखकर शाहरुख खान के फैंस निर्देशक को आड़े हाथों ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Vivek Agnihotri once Mocked Jawan then praised film now netizens Slam him For  Spreading Hatred against SRK
विवेक अग्निहोत्री-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवेक अग्निहोत्री वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर सुर्खियों में हैं। विवेक देश में घट रही घटनाओं पर तो बेबाकी से बयान देते ही हैं। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी कटाक्ष करने से बिल्कुल नहीं कतराते हैं। इसी कड़ी में विवेक, शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को लेकर अपने दोहरे रवैये के कारण ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स फिल्ममेकर का एक पुराना वीडियो साझा कर उन्हें आड़े हाथों ले रहे हैं। 

विज्ञापन

विवेक अग्निहोत्री का दोहरा रवैया

दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के ट्रेलर की प्रशंसा की थी। फिल्ममेकर ने कहा था कि वह इसे सिनेमाघर में देखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं। दूसरी ओर, 'जवान' के ट्रेलर लॉन्च होने से कुछ दिन पहले उन्होंने एक मीम के जरिए फिल्म का मजाक उड़ाया था। साथ ही एक इंटरव्यू में, निर्देशक ने यह भी कहा था कि वह शाहरुख खान से प्यार करते हैं, लेकिन उनके सिनेमा से सहमत नहीं हैं।

विज्ञापन


Kangana Ranaut: पेग पकड़ने को लेकर पीएम मोदी की ट्रोलिंग पर भड़कीं कंगना रणौत, बाइडन से पूछ डाला यह सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक अग्निहोत्री की खुली पोल 

विवेक के दोहरे रवैये से नेटिजन्स खासा नाराज हैं। वहीं, उनकी आगामी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के ट्रेलर लॉन्च के बाद से, निर्देशक का शाहरुख खान के खिलाफ बात करने का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शाहरुख खान को 'मुस्लिम' बताकर कटाक्ष कर रहे हैं। निर्देशक पर शाहरुख खान के प्रति सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो में, विवेक अग्निहोत्री बताते हैं कि कैसे हमारे देश में सभी तीन सुपरस्टार मुस्लिम हैं, और उनमें से एक शाहरुख खान हैं, जो हिंदू आबादी वाले देश में लोगों से हमेशा सलाम के साथ मिलते हैं, नमस्ते के साथ नहीं।'


Welcome 3: 'नाना पाटेकर-अनिल कपूर के बिना नहीं बनाता फिल्म', वेलकम 3 की कास्टिंग पर अनीस बज्मी ने तोड़ी चुप्पी


 

नेटिजन्स के निशाने पर विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री की यह क्लिप कथित तौर पर तीन वर्ष पुराने पॉडकास्ट इंटरव्यू की है। इसके बाद वीडियो में शाहरुख खान की कई सार्वजनिक प्रस्तुतियों का संकलन करके तथ्यों की जांच की जाती है, जहां वह भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को नमस्ते या नमस्कार के साथ अभिवादन करते हुए दिखाई देते हैं। विवेक को लताड़ लगाते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, वह जवान से पहले प्रार्थना करने के लिए तिरूपति मंदिर गए थे, वे अपने धर्म के प्रति सच्चे हो सकते हैं, लेकिन वे यह भी जानते हैं कि सम्मान कैसे करना है और इंसान कैसे बनना है।' दूसरे ने लिखा, 'सलमान और शाहरुख गणेश जी लाते हैं घर, शाहरुख मंदिर, गुरुद्वारा भी जाते हैं।'

Fighter: 'फाइटर' के शूटिंग सेट से ऋतिक रोशन का नया लुक वायरल, तस्वीर देख उत्साहित हो उठे फैंस



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed