{"_id":"3ed98944-8259-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"viswaroopam-record-collection-of-200-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई 'विश्वरूपम' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दो सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई 'विश्वरूपम'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 01 Mar 2013 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलीज के समय विवादों में रही और कई बार टलने के बाद प्रदर्शित हो पायी फिल्म 'विश्वरूपम' कमाई के मामले में दो सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। हालांकि इस कमाई में देश के साथ विदेशों में भी हुई कमाई शामिल है।
विज्ञापन
अपने प्रदर्शन को लेकर देश भर में विरोध-प्रदर्शन का सामना करने वाली अभिनेता कमल हासन की फिल्म ‘विश्वरूपम’ ने कमाई का नया रिकॉर्ड कायम किया है। अपने प्रदर्शन के बाद यह फिल्म दुनिया भर में 200 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर चुकी है। हिंदी के साथ अंग्रेजी और तमिल-तेलुगू में रिलीज हुई इस फिल्म ने लगातार कमाई की है। साढ़े आठ करोड़ कलेक्शन के साथ शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने रिलीज के 31वें दिन भी सवा तीन करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन
इस फिल्म की अभिनेत्री पूजा कुमार ने फिल्म के इस रिकॉर्ड के बारे में न्यू जर्सी में बताया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म दो सौ करोड़ रूपए कमा चुकी है। हमारी पूरी टीम इस बात का जश्न मना रही है। वैसे इस फिल्म का सीक्वल भी घोषित हो चुका है। 'विश्वरूपम 2' नाम से यह फिल्म इसी साल के अंत तक रिलीज होगी।
विज्ञापन