{"_id":"65116962a3125c977a0d2e47","slug":"vishesh-films-issues-a-public-notice-on-kartik-aaryan-movie-aashiqui-3-says-not-trust-anything-if-not-official-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aashiqui: 'आधिकारिक जानकारी मिलने पर ही करें भरोसा', आशिकी 3 के निर्माताओं ने जारी किया सार्वजनिक नोटिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aashiqui: 'आधिकारिक जानकारी मिलने पर ही करें भरोसा', आशिकी 3 के निर्माताओं ने जारी किया सार्वजनिक नोटिस
Mon, 25 Sep 2023 04:42 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 25 Sep 2023 04:42 PM IST
सार
आशिकी 3' के निर्माताओं ने फिल्म को लेकर एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर सभी को चेतावनी दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि फिल्म के बारे में दावे करने वाले किसी भी 'व्यक्तियों और कंपनियों' पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
आशिकी 3
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विशेष फिल्म्स ने सबसे मशहूर फ्रेंचाइजी में से एक 'आशिकी' को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने पिछले साल सितंबर में 'आशिकी 3' की घोषणा की थी। फिल्म 'आशिकी 3' में अभिनेता कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे। 'आशिकी 3' के निर्माताओं ने अब फिल्म को लेकर एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर सभी को चेतावनी दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि फिल्म के बारे में दावे करने वाले किसी भी 'व्यक्तियों और कंपनियों' पर भरोसा न करें।
Marvel Upcoming Movies: एमसीयू की दिशा बदल देंगी ये 10 नई फिल्में, जानिए इनके किरदारों और कहानियों के बारे में
विशेष फिल्म्स ने जारी किया नोटिस
विशेष फिल्म्स ने अपने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'यह हमारे संज्ञान में आया है कि हमारी कंपनी या हमारी फ्रेंचाइजी 'आशिकी' की तरफ से निराधार दावे करने वाले व्यक्तियों, समूहों और संगठनों द्वारा गलत बयान और गलत सूचना का अभियान चलाया जा रहा है। विशेष फिल्म्स को युवा प्रतिभाओं को लॉन्च करने और उनकी रक्षा करने का एक मजबूत ब्रांड माना जाता है। इसीलिए हम युवाओं को तीसरे पक्ष का शिकार बनने से रोकना चाहते हैं।'
विज्ञापन
Mission Raniganj Trailer: मिशन रानीगंज का ट्रेलर जारी, जसवंत गिल की दिलेरी को उकेरते नजर आए अक्षय
आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी पर करें भरोसा
उन्होंने आगे लिखा, 'इसलिए एक जिम्मेदार विरासत स्टूडियो और प्रोडक्शन हाउस होने के नाते हमने व्यक्तियों और कंपनियों की रक्षा करने और उन्हें जागरूक करने के लिए सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। विशेष फिल्म्स की तरफ से आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई किसी भी जानकारी पर भरोसा न करें। इन बयानों को झूठे दावों के रूप में लें। इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि इसके पीछे कौन है।'
राघनीति की शादी की अनदेखी तस्वीर वायरल
अनुराग बसु करेंगे 'आशिकी 3' को निर्देशित
'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन अहम भूमिका में दिखाई देंगे। अनुराग बसु इस फिन्म को निर्देशित करेंगे। शूटिंग अगले वर्ष शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, इसमें लीड रोल में नजर आने वाली अभिनेत्री को लेकर अब तक असमंजस बना हुआ है। खबरों की मानें तो फिल्म के लिए अभिनेत्री फाइनल हो चुकी है, लेकिन अभी भी इन रिपोर्ट्स पर ऑफिशियल मुहर लगनी बाकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कन्नड़ फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट दिखाई देंगी।
शादी में बेशकीमती 'हरे पत्थर' का हार पहने नजर आईं परिणीति चोपड़ा