{"_id":"5bf96ed0bdec22419e1f4150","slug":"vishal-bhardwaj-called-censor-board-deaf","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने सेंसर बोर्ड को बताया 'बहरा', बोले- 'समाज का दोष फिल्मों को ना दें'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने सेंसर बोर्ड को बताया 'बहरा', बोले- 'समाज का दोष फिल्मों को ना दें'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
Vishal Bhardwaj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने-माने मशहूर फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने सेंसर बोर्ड की मनमानी पर खुलकर बोला है। उनका एक इंटरव्यू के दौरान सेंसर बोर्ड के लगातार उनकी फिल्मों पर कैंची चलाने को लेकर गुस्सा फूटा। विशाल मकबूल और ओमकारा जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं।
विज्ञापन
विशाल ने सेंसर बोर्ड पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज में होने वाली गलत गतिविधियों के लिए फिल्मों को दोषी ठहराया जाता है, फिल्में जबकि सॉफ्ट कॉर्नर होती हैं।
विज्ञापन
इंटरव्यू के दौरान जब विशाल से सेंसरशिप के डिजिटल मीडियम में आने की संभावना को लेकर सवाल किया गया तो इस पर उन्होंने सेंसर बोर्ड को बहरा बताते हुए कहा 'उन्होंने तब सुना था जब हम लोगों ने कहा था कि फिल्म के दौरान रनिंग विजुअल में नो स्मोकिंग का टिकर नहीं लगाना चाहिए।' विशाल ने बताया कि भारत में ही रनिंग विजुअल पर नो स्मोकिंग का टिकर जाता है।
विज्ञापन
इससे पहले बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी भी सेंसर बोर्ड को अनाप-शनाप बोल चुके हैं। दरअसल, बोर्ड ने उनकी फिल्म राजा रंगीला पर 20 कट लगाए। ऐसे में पहलाज ने सेंसर बोर्ड को गूंगा बहरा दोनों ही कहा था। फिल्म राजा रंगीला में एक्टर गोविंदा मुख्य भूमिका में हैं।