फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   viral video Sonu Sood Selling Idli Vada on The Road

Sonu Sood Video: भोंपू बजाकर सड़क पर इडली बेचते दिखे सोनू सूद, कहा-इडली वड़ा खाओ मस्त हो जाओ

Mon, 06 Sep 2021 07:42 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 06 Sep 2021 07:42 PM IST
सार

लॉकडाउन में हजारों लोगों के लिए फरिश्ते की तरह सामने आए सोनू सूद आज बॉलीवुड के सबसे चर्चित नामों में से एक हैं।
सोनू सूद ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो इडली-वड़ा बेचते नजर आ रहे हैं।
सोनू वीडियो में ठेले मालिक से बोल रहे हैं कि रोज आप अपने ठेले से लोगों को खिलाते हैं, आज मैं आपको खिला रहा हूं।

विज्ञापन
viral video Sonu Sood Selling Idli Vada on The Road
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लॉकडाउन में हजारों लोगों के लिए फरिश्ते की तरह सामने आए सोनू सूद आज बॉलीवुड के सबसे चर्चित नामों में से एक हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान आम गरीब लोगों के लिए जो किया, वो किसी करिश्मे से कम नहीं था। कहीं किसी फंसे हुए प्रवासियों को घर पहुंचाना हो या किसी गरीब का घर बनवाना या किसी गरीब किसान को ट्रैक्टर दिलाना। सोनू सूद ने दिल खोलकर आम लोगों की मदद की है। एक बार फिर सोनू सूद किसी जरूरतमंद की मदद के लिए सामने आए हैं। दरअसल सोनू सूद ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भोंपू बजाते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

सोनू सूद ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो इडली-वड़ा बेचते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सोनू एक शख्स जहरुद्दीन को उसी के ठेले से इडली वड़ा खिलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सोनू, ठेले के मालिक जहरुद्दीन से बातचीत भी करते नजर आ रहे हैं। सोनू वीडियो में ठेले मालिक से बोल रहे हैं कि रोज आप अपने ठेले से लोगों को खिलाते हैं, आज मैं आपको खिला रहा हूं। आज आप वीआईपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

viral video Sonu Sood Selling Idli Vada on The Road
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे विक्रेताओं के लिए मदद की गुहार
सोनू सूद इस वीडियो के जरिए लोगों से छोटे विक्रेताओं के लिए मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। वो इन छोटो विक्रेताओं को मदद का संदेश देना चाह रहे हैं। इंटरनेट पर सोनू का ये वीडियो बेहद तेजी से वायरल हो रहे है। उनके चाहने वाले और उनके कायल लोग खूब इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। ये वीडियो अभी तक इंस्टाग्राम पर लाखों बार देखा जा चुका है। 
हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं सोनू
ये कोई पहला मामला नहीं है, जब सोनू सूद आम लोगों के लिए मदद करते नजर आए हों। लॉकडाउन के दौरान और अब बाद में भी वो लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं। उनकी इसी आदत के चलते लाखों लोग उनको पसंद करते हैं। उनके फैंस कभी उनकी तुलना सुपरहीरो से करते हैं, तो कभी उनको भगवान का दर्जा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed