फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   viral video actress radhika madan meditation under waterfall

Video: तेज झरने के नीचे मेडिटेशन करती नजर आईं राधिका मदान, देखें वीडियो

Mon, 06 Sep 2021 01:39 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 06 Sep 2021 01:39 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं। अपनी व्यस्तता के बीच राधिका कुछ दिनों के लिए वेकेशन पर निकली हैं।
यह वीडियो महाराष्ट्र के शिलिम का है। जहां इन दिनों राधिका अपने फुर्सत के पल बिता रही हैं।
इससे पहले राधिका सारा अली खान के साथ लद्दाख ट्रिप पर भी गई थीं।

विज्ञापन
viral video actress radhika madan meditation under waterfall
राधिका मदान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं। अपनी व्यस्तता के बीच राधिका कुछ दिनों के लिए वेकेशन पर निकली हैं। वेकेशन के दौरान राधिका ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। इस वीडियो में राधिका मदान तेज झरने के नीचे बैठकर मेडिटेशन करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

यह वीडियो महाराष्ट्र के शिलिम का है। जहां इन दिनों राधिका अपने फुर्सत के पल बिता रही हैं। राधिका के सोशल मीडिया पर उनके फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। लोगों को राधिका या ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। अब तक इस पोस्ट पर एक लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। इससे पहले राधिका सारा अली खान के साथ लद्दाख ट्रिप पर भी गई थीं और वहां की शानदार फोटो और वीडियो उन्होंने अपने फैन्स के साथ शेयर किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Radhika Madan (@radhikamadan)

viral video actress radhika madan meditation under waterfall
राधिका मदान - फोटो : instagram

जल्द आएंगे फिल्म 'कुत्ते' में नजर
बता दें कि राधिका ने साल  2014 में टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुम से ही' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2015 में राधिका ने 'झलक दिखला जा' में हिस्सा लिया था। राधिका को उनकी पहली फिल्म 2018 में विशाल भारद्वाज की 'पटाखा' मिली। इसके बाद राधिका मदान दिवंगत एक्टर इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' में भी नजर आ चुकी हैं। मशहूर निर्देशक विशाल भारद्वाज के बेटे की पहली फिल्म में भी राधिका नजर आने वाली हैं। विशाल के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी पहली फिल्म का नाम 'कुत्ते' है, जिसमें राधिका मदान अहम रोल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed