फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vipul shah to direct a movie on thug aamir ali

719 कत्ल करने वाले ठग आमिर अली की कहानी पर बनेगी फिल्म

Fri, 26 Apr 2019 08:04 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 26 Apr 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
vipul shah to direct a movie on thug aamir ali
vipul shah

फिल्म आंखें, वक्त, नमस्ते लंदन, सिंह इज किंग, हॉलीडे, फोर्स 1 और 2, कमांडो 1 और 2 बनाने वाले निर्माता निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह आजादी की पहली लड़ाई के पहले एक चर्चित ठग आमिर अली की कहानी को परदे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा वह तीन फिल्में और भी बनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन


विपुल ने बताया कि उनकी इन फिल्मों से पहली फिल्म 'द गाजी अटैक' से चर्चित हुए निर्देशक संकल्प रेड्डी बना रहे है। सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म एक ऐसी साजिश की कहानी है जिसने भारतीय इतिहास को बदलकर रख दिया। दूसरी फिल्म लाहौर फेम संजय पूरन सिंह चौहान बना रहे हैं, यह एक एक्शन थ्रिलर होगी और निर्देशक आदित्य ने हाल ही में कमांडो 3 की शूटिंग लंदन और मुंबई में पूरी कर ली है।
विज्ञापन


इसके अलावा विपुल दो मेगाबजट वेब सीरीज भी बनाने जा रहे हैं। इनमें से एक मशहूर गुजराती लेखक हरकिशन मेहता के उपन्यास पर आधारित है जिसमें 1812 से लेकर 1855 तक सक्रिय रहे ठग आमिर अली की कहानी है। कहते हैं कि इस ठग ने 719 लोगों का कत्ल किया था। दूसरी वेब सीरीज दवाइयों के इंसानों पर प्रयोग करने वाले माफिया पर आधारित है। विपुल खुद भी एक फिल्म निर्देशित करने जा रहे हैं और यह फिल्म भी एक सच्ची घटना पर आधारित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed