फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vipul Shah gets clean chit on sexual harassment charges

'नमस्ते इंग्लैंड' के निर्देशक विपुल शाह को यौन शोषण मामले में मिली क्लीन चिट

Sat, 02 Mar 2019 07:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 02 Mar 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
Vipul Shah gets clean chit on sexual harassment charges

'नमस्ते इंग्लैंड' के निर्देशक विपुल शाह को यौन शोषण मामले में भारतीय फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) द्वारा क्लीन चिट मिल गई है। बॉम्बे टाइम्स में प्रकाशित IFTDA के पत्र में कहा गया है कि एल्नाज नोरौजी ने आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के समक्ष कथित यौन उत्पीड़न मामले की जांच में तथ्यों का खुलासा करने से इनकार कर दिया। हालांकि निर्देशक विपुल शाह इस मामले की जांच के लिए पूरी तरह से तैयार थे। इसके बाद विपुल शाह को क्लीन चिट दे दी गई है।

विज्ञापन


IFTDA के अध्यक्ष अशोक पंडित ने कहा कि एल्नाज नोरौजी, विपुल शाह पर लगे आरोपों को साबित करने में विफल रही हैं। हालांकि उन्हें जब इस मामले की जांच की जरूरत महसूस होगी वह संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन


बता दें एक्ट्रेस और मॉडल एल्नाज नोरौजी ने डायरेक्टर विपुल शाह पर मानसिक प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। एल्नाज नोरौजी ने यह खुलासा किया था कि विपुल शाह उन्हें फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में लेने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एल्नाज ने बताया- विपुल से मिलने के कुछ दिन बाद वर्सोवा बीच पर मेरा ऑडिशन लिया गया। लेकिन इस ऑडिशन से विपुल संतुष्ट नहीं हुए। और उन्होंने मुझे अपने ऑफिस बुलाया। इस दौरान विपुल ने मेरे करीब आने की भी कोशिश की। हम दोबारा मिले तो उन्होंने मुझे किस करने की कोशिश की। हालांकि, मैंने उन्हें धक्का देकर दूर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed