आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाकर सनसनी फैलाने वालीं विंता नंदा का नया खुलासा
तनुश्री दत्ता, कंगना रनौत के बाद प्रोड्यूसर और लेखिका विंता नंदा ने 'metoo कैंपेन' के तहत आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी। एक बार फिर विंता नंदा ने सामने आकर मामले में नया खुलासा किया है। विंता नंदा ने ट्वीट कर कहा कि जब मैने तनुश्री को बोलते देखा तो मुझे उनसे प्रेरणा मिली कि मुझे भी बात करनी चाहीए। विंता नंदा ने ये भी कहा कि जो महिलाएं, लड़कियां और पत्रकार इसके खिलाफ बात कर रही है मुझे उन पर गर्व है कि वो सामने आ कर कम से कम बात तो कर रही हैं। मुझे उन्हे देख कर बहुत प्रेरणा मिलती है। विंता नंदा ने 'संस्कारी' शब्द का इस्तेमाल कर आलोक नाथ पर निशाना साधा।
बॉलीवुड में इन दिनों 'metoo कैंपेन' के तहत बॉलीवुड एक्ट्रेसेज अपना दुखड़ा सुना रही हैं। इसमें अभी तक आलोक नाथ, कंगना रनौत और प्रोड्यूसर और लेखिका विनता नंदा का नाम शामिल हुआ है।बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी' आलोक नाथ की बातें चल रही हैं। बता दें कि टेलीविजन की जानी मानी प्रोड्यूसर और लेखिका विंता नंदा ने दिग्गज कलाकार आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
बता दें कि विंता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा । इसमें उन्होंने कहा, 'एक बार मैं आलोक नाथ के घर पर हुई पार्टी में शामिल हुई । वहां से देर रात दो बजे के करीब घर जाने के लिए निकली । ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया था । आलोक नाथ ने मुझे घर छोड़ने की पेशकश की ।' 'मैं उस पर भरोसा करके गाड़ी में बैठ गई । इसके बाद मेरे मुंह में और ज्यादा शराब डाली गई और मेरे साथ काफी हिंसा की गई ।
I was motivated by Tanushree, seeing her speaking up I felt that I should also speak. Women, girls and journalists who are speaking up against their predators, I have great admiration for them: Vinta Nanda,Writer and producer who leveled rape allegations against #AlokNath #MeToo pic.twitter.com/mcCV0gzQ4z
— ANI (@ANI) October 9, 2018