फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikram Bhatt Missing From Krishna Bhatt Film 1920 Horrors of Heart Promotions Know Reason here

Vikram Bhatt: बेटी कृष्णा की डेब्यू फिल्म का प्रचार क्यों नहीं कर रहे विक्रम भट्ट? यह बड़ी वजह आई सामने

Wed, 21 Jun 2023 09:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 21 Jun 2023 09:55 PM IST
सार

विक्रम ने फिल्म के प्रमोशन से दूर नजर आ रहे हैं। केवल महेश भट्ट युवा निर्देशक का साथ देते हुए दिख रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पिता अपनी बेटी की लाइमलाइट नहीं छीनना चाहते हैं।

विज्ञापन
Vikram Bhatt Missing From Krishna Bhatt Film 1920 Horrors of Heart Promotions Know Reason here
विक्रम भट्ट, कृष्णा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट जल्द ही 1920: हॉरर ऑफ द हार्ट से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जो इंटरनेट पर अब भी छाया हुआ है। इसे देखने के बाद दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक होने की वजह से लोग उम्मीद जता रहे थे कि कृष्णा के पिता विक्रम भट्ट उनके साथ हर कदम पर नजर आएंगे। 

विज्ञापन

Satyaprem Ki Katha: फिल्म के प्रमोशन को लेकर कार्तिक ने कही यह बात, क्रिएटिव झगड़े को जरूरी मानते हैं निर्देशक

विज्ञापन

इस वजह से नहीं कर रहे प्रचार

हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। विक्रम ने फिल्म के प्रमोशन से दूर नजर आ रहे हैं। केवल महेश भट्ट युवा निर्देशक का साथ देते हुए दिख रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पिता अपनी बेटी की लाइमलाइट नहीं छीनना चाहते, खासकर तब जब उन्होंने इसी नाम से एक फिल्म भी बनाई है। यूनिट के एक वरिष्ठ सदस्य ने ईटाइम्स को बताया, "विक्रम एक निस्वार्थ पिता हैं। वह अपनी निर्देशक बेटी को अपनी पहली फिल्म में चमकने देने चाहते हैं।। यह केवल उनके समर्थन करने का तरीका है।" 
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने पीएम मोदी संग एलन मस्क का फोटो किया शेयर, तारीफ में कह डाली यह बड़ी बात

विज्ञापन

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

बता दें कि 1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट का निर्माण विक्रम भट्ट ने किया है। इसे महेश भट्ट ने लिखा है। फिल्म एक युवा लड़की की कहानी है जो बदला लेने की तलाश में अंधेरे की दुनिया में चली जाती है, लेकिन अंधेरा उसे उसी बदले का शिकार बना लेता है। इसमें अविका गोर और राहुल देव प्रमुख भूमिकाओं में हैं  यह फिल्म सिनेमाघरों में 23 जून को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 
Adipurush: आदिपुरुष पर विवेक बिंद्रा का रिएक्शन आया सामने, ट्विटर के जरिए मनोज मुंतशिर से मांगे सवालों के जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed