फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Sethupathi Shares Work Experience With Shah Rukh Khan In Jawan Film He Said Sorry To SRK For This Reason

Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति ने बताया 'जवान' में शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव, बोले- उनसे मांगी थी माफी

Thu, 19 Jan 2023 09:36 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 19 Jan 2023 09:36 AM IST
सार

 फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति अहम भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Vijay Sethupathi Shares Work Experience With Shah Rukh Khan In Jawan Film He Said Sorry To SRK For This Reason
विजय सेतुपति-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट अब काफी करीब आ चुकी है। एक लंबे ब्रेक के बाद शाहरुख पर्दे पर धमाल मचाते नजर आएंगे। अपने चहेते सितारे को देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं। शाहरुख खान की लोकप्रियता दुनियाभर में हैं। शाहरुख खान अपने सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। अक्सर को-स्टार्स भी किंग खान की इस खूबी की तारीफ करते नजर आते हैं। हाल ही में, विजय सेतुपति भी शाहरुख की यह खूबी गिनाते नजर आए। बता दें कि शाहरुख खान और विजय सेतुपति 'जवान' में साथ नजर आएंगे। विजय सेतुपति ने शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि 'पठान' के अलावा शाहरुख फिल्म 'जवान' और 'डंकी' को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख के साथ काम करके दोनों ही साउथ स्टार्स खुश हैं। बता दें कि नयनतारा और विजय, दोनों ही पहली बार पर्दे पर शाहरुख के साथ नजर आएंगे। हाल ही एक इंटरव्यू में विजय सेतुपति ने शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।
विज्ञापन

Julian Sands: अ रूम विद अ व्यू फेम जूलियन सैंड्स पांच दिन से लापता, अमेरिकी माउंटेन रेंज में कर रहे थे हाइकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


एटली की इस फिल्म को लेकर सभी उत्साहित हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ काम करने को लेकर विजय का कहना है, 'शाहरुख सर बहुत ही सज्जन और जमीन से जुड़े इंसान हैं। वे कभी अपने हाव भाव से यह नहीं दर्शाते कि वे सुपरस्टार हैं। वे हमेशा अपने साथी कलाकारों को सहज महसूस करवाते हैं। वे इतनी आत्मीयता दिखाते हैं कि एक वक्त ऐसा था कि मैं बिना झिझक उनके साथ सीन डिस्कस कर लिया करता था। मैं जब उनसे ज्यादा डिस्कशन कर लेता था तो कभी कभी कहता था 'सॉरी सर आपको परेशान किया'। इस पर वे कहते थे 'नहीं, विजय करो'। विजय सेतुपति ने आगे कहा, 'शाहरुख कभी नहीं जताते कि वे सुपरस्टार हैं और यही सबसे बड़ी खासियत है।'
Shark Tank 2: शार्क टैंक इंडिया 2 के मंच पर पहुंचे जेठालाल? बोले- 'मेरा पेट दो ही रोटी से भरेगा'

बता दें कि शाहरुख खान के लिए यह साल काफी खास होने वाला है। इस वर्ष तीन बड़ी फिल्मों के जरिए वह दर्शकों से रूबरू होंगे। 25 जनवरी को शाहरुख की फिल्म 'पठान' रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। वहीं, जून में फिल्म 'जवान' रिलीज होगी। इसके बाद इस साल के आखिरी तक शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगे।
Alyy Khan: अजय देवगन की सीरीज में काजोल ने पाकिस्तानी एक्टर के साथ दिया किसिंग सीन, अली ने बताया कैसे हुआ शूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed