फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vijay sethupathi praised shahrukh khan said he has no attitude at all has always friendly

Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति ने शाहरुख की तारीफों के बांधे पुल, कहा- उनमें एटीट्यूड तो बिल्कुल...

Thu, 18 May 2023 10:20 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 18 May 2023 10:20 PM IST
सार

विजय सेतुपति बहुत जल्द हिंदी सिनेमा में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने शाहरुख खान के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए हैं। 

विज्ञापन
vijay sethupathi praised shahrukh khan said he has no attitude at all has always friendly
विजय सेतुपति-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय सेतुपति साउथ सिनेमा की दुनिया के बेहतरीन सितारों में से एक हैं। वह अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने ओटीटी पर हिंदी में अपना डेब्यू किया है। वह राज और डीके की फर्जी में नजर आए थे। इसमें वह एक पुलिसवाले के किरदार में थे। अब विजय सेतुपति बहुत जल्द हिंदी सिनेमा में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने शाहरुख खान के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए हैं। 
विज्ञापन


शाहरुख की जमकर की तारीफ
इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह शाहरुख की जवान  में विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं, इसपर अभिनेता ने कहा कि हां वह नेगेटिव रोल में दिखेंगे। उन्होंने कहा कि 'मैं एटली को काफी लंबे समय से जानता हूं, लेकिन कभी उनके साथ काम नहीं किया है। जब उन्होंने मुझे जवान के लिए पूछा तो मैंने तुरंत शाहरुख खान के साथ काम करने के लिए हां कर दी।' 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Disha-Rahul: मां बनने वाली हैं 'बड़े अच्छे लगते हैं' की दिशा, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर शेयर की गुड न्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन


हर भाषा में करूंगा फिल्में
शाहरुख खान के साथ काम करने के अनुभव पर विजय सेतुपति ने कहा कि 'वह काफी जमीन से जुड़े हुए, स्वभाव से विनम्र और मददगार हैं। वह मिलनसार हैं और उनमें बिल्कुल भी एटीट्यूड नहीं है। अभिनेता ने कहा कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।' शाहिद कपूर के साथ फर्जी में काम करने को लेकर अभिनेता ने कहा कि 'मुझे इसमें मजा आया। मेरे शाहिद कपूर के साथ कम सीन थे, वहीं जाकिर हुसैन के साथ ज्यादा थे, और वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं।' विजय ने कहा कि 'मैंने अपने करियर की शुरूआत में उनके साथ काम किया है और बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि अब मैं मैं हर भाषा में फिल्में करना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed