फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Raaz Arrested: actor Vijay Raaz Arrested by maharashtra police in molestation case

अभिनेता विजय राज को मिली जमानत, महिला कलाकार ने लगाया है छेड़छाड़ का आरोप

Tue, 03 Nov 2020 06:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 03 Nov 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Vijay Raaz Arrested: actor Vijay Raaz Arrested by maharashtra police in molestation case
विजय राज - फोटो : फाइल फोटो

फिल्म 'रन' में अपने 'कौवा बिरयानी' वाले सीन से लोकप्रिय हुए अभिनेता विजय राज (Vijay Raaz) को पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से गिरफ्तार किया। कथित तौर पर विजय राज पर फिल्म सेट पर एक महिला कलाकार के साथ छेड़छाड़ का आरोप है।

विज्ञापन


विज्ञापन


एक्टर पर आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया है। विजय राज अपनी टीम के साथ मध्य प्रदेश के बालाघाट में थे, जहां वो अपनी अगली फिल्म 'शेरनी' की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। खबर के मुताबिक सोमवार देर रात महिला की शिकायत पर रामनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार सुबह अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि कुछ समय बाद ही उन्हें जमानत मिल गई। गोंदिया के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने बताया कि अभिनेता को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं विजय राज
बता दें कि एक्टर विजय राज बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अभिनय का शुरुआत साल 1999 में फिल्म 'भोपाल एक्सप्रेस' से की थी। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन विजय राज को बॉलीवुड में असली पहचान साल 2004 में फिल्म रन से मिली थी। फिल्म 'रन' में उनका 'कौवा बिरयानी' वाला सीन खूब लोकप्रिय हुआ था। आखिरी बार विजय राज वेब मीरा नायर की वेब सीरीज 'ए सुटेबल ब्वॉय' में नजर आए थे।

इससे पहले भी हो चुके हैं गिरफ्तार
इससे पहले अभिनेता को 2005 में भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें उस समय दुबई में ड्रग रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed