फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidyut Jammwal film Commando 3 rap song Tera Baap Aaya doing well on digital

'कमांडो 3' के रैप गाने ने डिजिटल पर किया कमाल, निर्माता विपुल शाह ने तैयार कराया नया यूथ एंथम

Thu, 07 Nov 2019 11:35 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 07 Nov 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Vidyut Jammwal film Commando 3 rap song Tera Baap Aaya doing well on digital
Vidyut Jammwal - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
राष्ट्रभक्त मुसलमानों की छवि को सुधारने और देश के दुश्मनों को उनके ठिकाने में घुसकर खत्म करने के लिए लौट रहे कमांडो का इंतजार सिनेमाघरों में शुरू हो गया है। सिनेमाघरों में लगे फिल्म के हीरो विद्युत जामवाल के कटआउट के साथ तो लोग सेल्फी खींच ही रहे हैं, अब सबकी जुबां पर इसका नया रैप गाना भी चढ़ने लगा है।
विज्ञापन


फिल्म 'कमांडो 3' का पहला प्रमोशनल गाना है, 'तेरा बाप आया।' फिल्ममेकर्स ने इसे आज के युवाओं की स्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया है और इसे उस नए भारत का गाना बताया है जो दुश्मनों को घर में घुसकर मारता है। फरहाद भिवंडीवाला के लिखे इस गाने को विक्रम मोंटरोज ने संगीतबद्ध किया है। विक्रम कहते हैं, “फिल्म के निर्माता विपुल शाह और निर्देशक आदित्य दत्त चाहते थे कि फिल्म की थीम को सही तरीके से बयां करने वाला एक ऐसा गाना बने जिसमें देश की ताकत नजर आती हो। इस गाने की ऊर्जा आपको इसे सुनते ही महसूस होगी।”
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के हीरो विद्युत जामवाल कहते हैं, “ये गाना फिल्म की कहानी की उस दुनिया की असली तस्वीर है जिसमें सब कुछ बहुत तेज गति से हो रहा है। इस गाने को आज के निडर और बागी युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिसके लिए देशप्रेम से बढ़कर कुछ नहीं है।

यह भी पढ़ें- मलाइका का 21 साल बाद बड़ा खुलासा, बोलीं- 'फिल्म इंडस्ट्री में डार्क स्किन को लेकर होता था पक्षपात'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed