{"_id":"5badac93867a557ed62a5a0b","slug":"vicky-kaushal-starrer-film-uri-the-surgical-strike-teaser-release-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्वर स्क्रीन पर जल्द नजर आएगा उरी अटैक, लोगो के बाद आज टीजर हुआ रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिल्वर स्क्रीन पर जल्द नजर आएगा उरी अटैक, लोगो के बाद आज टीजर हुआ रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2016 में जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले में सेना के करीब 18 जवान शहीद हुए थे। 20 सालों में भारतीय सेना पर किया गया ये सबसे बड़ा हमला माना गया। अब जल्द ही इस हमले को फिल्मी परदे पर दिखाया जाएगा। जी हां मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म निर्देशक आदित्य धर जल्द ही उरी हमले पर अपनी फिल्म लेकर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का नाम 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' है। गुरुवार को इस फिल्म का लोगो रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।
बताया जा रहा है कि आदित्य धर ने 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' की शूटिंग इस साल की शुरुआत में चालू की गई थी। इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आइएं। यह फिल्म पूरी तरह से रिलीज होने को तैयारी है। बात करें फिल्म के टीजर की तो इसमें विक्की कौशल सैनिक के किरदार में नजर आ रहे हैं।'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' दमदार एक्शन से भरपूर है।जो दर्शकों को काफी पसंद आएगा।
इस फिल्म को लेकर विक्की कौशल और यामी गौतम काफी उत्सुक भी है। इन दोनों ने 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस फिल्म में उरी हमले और उसके जवाब में सेना की ओर से की गई कार्रवाई को दिखाया जाएगा। फिल्म के द्वारा उन सभी चीजों पर बेहद खास ध्यान दिया गया है। जब किसी आतंकी हमले के दौरान सेना को परेशानियां का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म से आदित्य धर बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Vicky Kaushal and Yami Gautam... Here's the logo of Ronnie Screwvala's next movie #Uri - The Surgical Strike... Directed by Aditya Dhar... Teaser out tomorrow. pic.twitter.com/2MCNpfX1ZM
विज्ञापन विज्ञापन— taran adarsh (@taran_adarsh) September 27, 2018
इस फिल्म को लेकर विक्की कौशल और यामी गौतम काफी उत्सुक भी है। इन दोनों ने 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस फिल्म में उरी हमले और उसके जवाब में सेना की ओर से की गई कार्रवाई को दिखाया जाएगा। फिल्म के द्वारा उन सभी चीजों पर बेहद खास ध्यान दिया गया है। जब किसी आतंकी हमले के दौरान सेना को परेशानियां का सामना करना पड़ता है। इस फिल्म से आदित्य धर बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन